Jio BlackRock ने अपनी टॉप लीडरशिप टीम की घोषणा की

Desk : जियोब्लैकरॉक (Jio BlackRock) एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड बाजार में कदम रखने से पहले अपनी टॉप लीडरशिप टीम घोषित कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने एक वेबसाइट और एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव भी लॉन्च किया। पिछले महीने ही कंपनी ने सिड स्वामीनाथन को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और अमेरिका की ब्लैकरॉक का संयुक्त उद्यम है जियोब्लैकरॉक।

वेबसाइस व एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव लॉन्च किया

कंपनी ने गौरव नागोरी को मुख्य परिचालन अधिकारी, अमित भोसले को चीफ रिस्क ऑफिसर, अमोल पई को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और बिराजा त्रिपाठी को हेड ऑफ प्रोडक्ट नियुक्त किया। कंपनी ने कहा कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की टीम एसेट मैनेजमेंट अनुभव, डिजिटल इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित उत्पाद डिजाइन को एक साथ लाएगी। कंपनी की टॉप टीम, निवेश के तरीकों को बदलकर और इसे लाखों लोगों के लिए सुलभ और किफायती बनाने के जियोब्लैकरॉक के मिशन को पूरा करने के लिए एकदम तैयार है।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा: “जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के लिए यह एक मील का पत्थर है। नेतृत्व टीम प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी मूल्य निर्धारण पर कड़ी मेहनत कर रही है। आने वाले महीनों में, जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कई तरह के निवेश उत्पाद लॉन्च करने का इरादा रखती है, जिसमें डेटा-संचालित निवेश में ब्लैकरॉक की क्षमताओं को इस्तेमाल किया जाएगा।”

गौरव नागोरी होंगे ‘मुख्य परिचालन अधिकारी’ (COO)

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने अपनी वेबसाइट पर एक एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव की भी घोषणा की है। इस इनिशिएटिव के तहत लोगों को जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की डिजिटल-फर्स्ट पेशकश में अपनी रुचि दर्ज कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। साइन अप करने पर उन्हें निवेश के फंडामेंटल को कवर करने वाली सामग्री मिलेगी।

बताते चलें कि 26 मई, 2025 को, जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को अपने म्यूचुअल फंड व्यवसाय का परिचालन शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का अनुमोदन मिल चुका है।

Saffrn

Trending News

रिलायंस रीटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण

Mumbai: रिलायंस रीटेल लिमिटेड ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly) का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे में ब्रांड के ट्रेडमार्क,...

Koderma Police की बड़ी कामयाबी 24 घंटे में नाबालिक अपहरण कांड...

Koderma: Koderma Police ने एक नाबालिग बच्चे के अपहरण की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए न सिर्फ नाबालिग बच्चों को बरामद कर...

जमीन विवाद बना जंग का मैदान, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष, 3...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां जमीन के छोटे से विवाद ने हिंसक रूप...

जनगणना 2027 को लेकर Ramgarh प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जनता से...

Ramgarh: Ramgarh जिले के उपयुक्त ऋतुराज के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनगणना 2027 को लेकर उपायुक्त ने कहा कि पहले चरण के पहले जनगणना...

शिक्षक समस्याओं को लेकर सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का आक्रोश...

सारण : सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आज दोपहर एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img