RJD के जिला कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मोम्मद नेजाम पर जताया भरोसा, 5वीं बार चुना जिलाध्यक्ष

गयाजी: बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है। पार्टी की मजबूती की दिशा में सांगठनिक चुनाव भी कर रही है। इसी क्रम में RJD भी सभी जिलों में संगठन में बदलाव कर रही है लेकिन गयाजी में एक बार फिर कार्यकर्ताओं ने RJD के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुर्शिद आलम उर्फ़ नेजाम को पांचवीं बार जिलाध्यक्ष चुना। इस बार उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।

रफीगंज विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन और प्रभवति देवी के पर्यवेक्षण में सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ जिसमें मुर्शिद आलम निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गये। मुर्शीद आलम को निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर भव्य बधाई दी। इस अवसर पर मुर्शिद आलम उर्फ नेजाम ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और एकता का परिणाम है।

यह भी पढ़ें – आचार्य किशोर कुणाल के बेटे को भी मिली धार्मिक न्यास पर्षद में जगह, नीतीश सरकार ने गठित किये दो और आयोग…

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में मजबूती से जुड़ने और पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। मीडिया से बातचीत करते हुए नेजाम ने तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए बड़ी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को 2500 रूपये प्रति माह दिए जाएंगे साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 500 रुपए किया जायेगा। 200 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी। नेजाम ने इन योजनाओं को जनता के हित में बताया और कार्यकर्ताओं से अपील कि वे इन नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

RJD जिलाध्यक्ष नेजाम ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद को एक बार फिर जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर RJD के प्रधान महासचिव जुगनू यादव, मिडिया प्रभारी हामिद कई वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने नेजाम को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी से परेशान रहे लोग, राजधानी के कई इलाकों में दिन भर गायब रही बिजली…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...