Advertisment

अहमदाबाद विमान हादसा : मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए महाबोधि मंदिर में विशेष प्रार्थना

गयाजी : अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बाद मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए महाबोधि मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने विशेष पूजा अर्चना व प्रार्थना की। बौद्ध भिक्षुओं ने इसके बाद मंदिर परिसर स्थित वाटर लैंप हाउस में सभी मृतकों के नाम पर एक-एक दीया जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। इनमें बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति की सचिव डॉक्टर महाश्वेता महारथी के साथ ही बीटीएमसी के सदस्य डॉक्टर अरविंद सिंह सहित अन्य कर्मचारियों के साथ विभिन्न देशों के बौद्ध मठों के भिक्षु शामिल हुए। सभी ने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : अहमदाबाद विमान हादसा : दिलीप जायसवाल ने शोक व्यक्त किया, कहा- शब्दों में बयां करना मुश्किल

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता श्रद्धालुओं...

'बोल बम' के जयकारों के बीच बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता बाहरी श्रद्धालुओं का दिल सावन का पवित्र महीना शुरू...

आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...

फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी कहते...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...