विधानसभा की विशेष समिति की बैठक में उपस्थित नहीं हुए वरीय अधिकारी, समिति के संयोजक ने दिया यह निर्देश

रांची. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र 2025 के दौरान विधायक चंद्रदेव महतो एवं अरूप चटर्जी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की सूचना पर धनबाद जिला के बलियापुर अंचल के सुरूंगा एवं झरिया के भौरा में BCCL क्षेत्र 10 एवं एटी देवप्रभा कंपनी द्वारा जबरन ओबी डम्प किए जाने से संबंधित मामले पर सत्र के दौरान गठित “विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण)” की विभागीय बैठक आज समिति कक्ष में आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर विमर्श किया जाना था, लेकिन विभागों के वरीय पदाधिकारियों के बैठक में नहीं आने के कारण बैठक नहीं हो पाई।

विधानसभा की विशेष समिति की बैठक

इस पर समिति के संयोजक मथुरा महतो ने समिति शाखा को निर्देशित किया है कि बैठक में सचिव स्तर के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने की सूचना झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष समेत झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को दे दी जाए। विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की बैठक में विशेष समिति के संयोजक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक अरूप चटर्जी, राज सिन्हा, उमाकांत रजक एंव चंद्रदेव महतो के साथ-साथ संयुक्त सचिव रंजीत कुमार, झारखंड विधानसभा के उप सचिव अनूप लाल उपस्थित रहे।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...