बस या कार नहीं, अब होइए हेलिकॉप्टर में सवार…, इन जगहों के लिए पर्यटन विभाग देने जा रहा विश्वस्तरीय सुविधा…

पटना: बिहार में राज्य सरकार पर्यटन को लगातार बढ़ावा दे रही है और प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ ही प्राकृतिक स्थलों को भी इको टूरिज्म के रूप में विकसित कर रही है। बिहार में आने वाले पर्यटकों को राज्य की सरकार और पर्यटन विभाग लगातार विभिन्न तरह की सुविधाएँ भी मुहैया कराती है। अब पर्यटन विभाग इस मामले में एक और कदम बढ़ा रही है।

जानकारी मिल रही है कि बिहार के पर्यटक स्थलों पर आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के लिए पर्यटन विभाग अब केंद्र सरकार के साथ मिल कर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में पर्यटन विभाग कैबिनेट की बैठक में इसी महीने प्रस्ताव भी लाने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग पहले चरण में राजधानी पटना से गया, बोधगया, और बाल्मीकिनगर टाइगर रिज़र्व के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का प्लान कर रहा है। इससे पर्यटकों का न सिर्फ समय का बचत होगा बल्कि इन स्थलों पर पहुंचना भी आसान हो जायेगा।

यह भी पढ़ें – बिहार में अब मशीनों का भी बन रहा निवास प्रमाण पत्र, मुंगेर में ट्रैक्टर तो बाढ़ में…

बिहार के पर्यटन स्थलों के लिए हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू होने से जहां राजगीर और बोधगया और वाल्मीकिनगर टाइगर रिज़र्व पहुंचने में काफी कम समय लगेगा। अभी सड़क मार्ग से राजगीर और गया जाने में जहां लोगों को 2-3 घंटे लगते हैं तो हेलिकॉप्टर से 40-45 मिनट में पहुंच सकेंगे वहीं सडक मार्ग से वाल्मीकिनगर जाने में जहां 6-7 घंटे लगते हैं तो हेलिकॉप्टर से करीब 1 से डेढ़ घंटे में पहुंच जायेंगे। समय की बचत होने से इन जगहों पर पर्यटकों की भी संख्या में बढ़ोतरी होगी वहीं पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा भी मिलेंगी।

बता दें कि बिहार में पहले से ही बौद्ध सर्किट (बोधगया, राजगीर, नालंदा) और वन्यजीव पर्यटन के लिए लाखों पर्यटक आते हैं। विशेष रूप से यह सेवा विदेशी पर्यटकों और समय की कमी वाले यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय होगी। पर्यटन विभाग पहले से ही टूरिस्ट पैकेज प्रदान करता है और अब हेलीकॉप्टर सेवा के साथ यह अनुभव और भी शानदार हो जाएगा। बिहार में पहले से ही गया और राजगीर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा संचालित हो रही है। जिसे 2023 में शुरू किया गया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   महागठबंधन की सरकार में मुकेश सहनी ही बनेंगे उप मुख्यमंत्री, कहा ‘सीट शेयरिंग पर…’

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...