Breaking : हजारीबाग में विस्थापितों की पीड़ा पर अम्बा प्रसाद का फूटा गुस्सा, जनांदोलन की दी चेतावनी…

Hazaribagh Breaking : पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार और प्रशासन पर विस्थापितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के स्थानीय और विस्थापित लोग भारी संकट से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने वाला कोई नहीं है।

राज्य के कुछ अधिकारी भी इन लोगों को परेशान कर रहे हैं

अम्बा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग में बिना किसी स्पष्ट नियम और पुनर्वास व्यवस्था के लोगों को जबरन घरों से हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के कुछ अधिकारी भी इन लोगों को परेशान कर रहे हैं, और कई बार तो मुख्यमंत्री के निर्देशों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

अंबा ने खासतौर पर कंपनियों के प्रबंधन से अपील की कि वे अमानवीय कार्रवाई से बचें और विस्थापितों के साथ न्याय करें। राज्य की पुनर्वास नीति को केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर उतारना होगा, ताकि पीड़ित ग्रामीणों को सम्मानजनक जीवन मिल सके।

Breaking : विस्थापितों की बात नहीं सुनने पर बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जाएगा

अम्बा प्रसाद ने चेतावनी दी कि अगर विस्थापितों की बात अब भी नहीं सुनी गई, तो बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह विस्थापितों की पीड़ा को समझे और संवाद की प्रक्रिया शुरू करे, अन्यथा जनता खुद अपने हक की लड़ाई लड़ेगी।

पूर्व विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि अगर अधिकारी मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनते, तो आम जनता की आवाज कैसे सुनी जाएगी? लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन की शुरुआत करने का संकेत देते हुए कहा कि अब चुप रहने का वक्त नहीं, बल्कि संगठित होकर लड़ने का समय है।

Ranchi University PG Admission 2025: 30 विभागों में सिर्फ 628 नामांकन,...

रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। 30 विभागों में 1462 आवेदन के मुकाबले सिर्फ 628 छात्रों ने...

World Snake Day 2026: झारखंड में सांपों की 27 प्रजातियां, बारिश...

विश्व सर्प दिवस पर जानिए झारखंड में पाई जाने वाली सांपों की प्रजातियां, कौन से सांप विषैले हैं, कौन से नहीं और सर्पदंश से...

Jharkhand Health Department: ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, 28...

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों में योगदान नहीं देने वाले सहायक प्राध्यापकों को अंतिम चेतावनी दी है। 28 जुलाई तक जॉइन नहीं करने...