बिहार रचने जा रहा इतिहास, एक के बाद एक इस महीने होने जा रहा है एक और बड़ा आयोजन

पटना : बिहार में खेलों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। जिसके लिए राज्‍य सरकार लगातार प्रयास भी कर रही है। जिसका नतीजा ये है कि यहां के बुनियादी संरचना को न सिर्फ मजबूत किया जा रहा है बल्कि प्रतिभाओं को मंच भी दिया जा है। इस कड़ी में बिहार में सेपकटकरा विश्‍व कप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसके बाद बीते नौ और 10 अगस्‍त को रग्‍बी अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन चैंपियनशिप का सफल अयोजन किया गया। अब हॉकी इंडिया का आयोजन हो जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार में होगी हॉकी युग की शुरुआत

बिहार में हॉकी इंडिया का आयोजन 29 अगस्त से सात सितंबर 2025 तक राजगीर में किया गया था। हीरो एशिया कप (Hero Asia Cup) -2025 होगा। बताते चलें कि बिहार के राजगीर में इससे पहले पिछले साल एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (11 से 20 नवंबर 2024) को आयोजित किया गया था। अब हीरो एशिया कप 2025 के आयोजन होने वाला है। इस आयोजन को बिहार में हॉकी के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इस आयोजन से न केवल खिलाड़‍ियों का भविष्‍य उज्‍ज्‍वल होगा बल्कि हॉकी अकादमी की स्थापना से राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता और सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा।

खेलों के विकास के लिए सरकार कर रही काम

खेलों के प्रोत्‍साहन के लिए राज्य सरकार ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना चला रही है। खेल विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स अकादमियों की स्‍थापना की जा रही है। हर जिले में खेल की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है। प्रखंड स्‍तर पर भी खेल के मैदान उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं। जिसका नतीजा है कि बिहार में खेल शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के नए आयाम खुल रहे हैं।

यह भी देखें :

खेल के जरिए आर्थिक समृद्ध‍ि

बिहार अब खेलों के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने के प्रयास में लगा है। खेलों के आयोजन से न सिर्फ राजगीर की अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूती मिलेगी बल्कि यहां के होटलिंग आदि का लोकल व्‍यवसाय भी मजबूत होगा। सेपकटेकरा, रग्बी जैसे आयोजन से स्‍थानीय लोगों को लाभ भी मिला है।

यह भी पढ़े : पूर्णिया में 4 दिवसीय मशाल खेल महोत्सव की हुई शुरुआत, मंत्री लेसी ने किया उद्घाटन

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...