Giridih: बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Giridih: बगोदर प्रखंड अंतर्गत हेसला जीटी रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, डुमरी से गोरहर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार अचानक टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर में टक्कर हो गई। इसके बाद देखते ही देखते कार ने सड़क पर लगातार 5-6 पलटियां खा गई।

Giridih: बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है, वहीं तीन व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के शिकार सभी लोग हजारीबाग जिले के गोरहर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

राज रवानी की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...