पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं को दी बड़ी सौगात, कहा- नीतीश सरकार में राज्य में विकास

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान 62 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उनका मुख्य तौर पर फोकस बिहार के युवाओं पर ही रहा। पीएम मोदी ने इस दौरान युवाओं से वर्चुअली बात भी की। इस खास मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी वर्चुअली जुड़े रहे।

Goal 7 22Scope News

PM सेतु योजना की शुरुआत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दिन करीब 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के एक हजार सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास को लेकर भी पीएम सेतु योजना की शुरुआत की गई। जहां तक बिहार की बात है तो मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया था। इसके बाद अब पीएम मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया।

PM Youth 1 1 22Scope News

योजना का लक्ष्य

ज्ञात हो कि इस योजना के तहत दो साल तक बिहार के युवाओं के खाते में एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इस सहायता से लगभग पांच लाख युवाओं को फायदा पहुंच सकेगा। इस योजना का मुख्य लक्ष्य ऐसे इंटर के साथ ग्रेजुएशन पास युवाओं को आर्थिक रूप से सहारा देना है, जिन्होंने पढ़ाई तो पूरी कर ली है लेकिन बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहें हैं।

PM Youth 1 22Scope News

आज का समारोह इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत कौशल को कितनी प्राथमिकता देता है – PM

आज का समारोह इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत कौशल को कितनी प्राथमिकता देता है। आज देशभर के नौजवानों को लिए शिक्षा और कौशल विकास की दो और बड़ी योजनाएं लांच हुई हैं। इस convocation के पीछे का विचार यही था कि जब तक हम श्रम को प्रतिष्ठा नहीं देंगे, हुनर के लिए जो लोग काम करते हैं, जिनमें सामर्थ्य है, उनका सार्वजनिक जीवन में सम्मान नहीं होगा तो शायद वो अपने आप को कम महसूस करेगा। ITIs और Industrial Education न केवल आत्मनिर्भर भारत के बेहतरीन संस्थान हैं, बल्कि ये आत्मनिर्भर भारत की WORKSHOP भी हैं।

यह भी देखें :

देशभर में हमारे एक हजार से ज्यादा ITIs को इसका लाभ मिलेगा – PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की मांग है कि हम देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, लोकल टैलेंट, लोकल रिसोर्सेस और लोकल नॉलेज को तेजी से आगे बढ़ाएं और इसमें हमारे हजारों ITIs की बहुत बड़ी भूमिका है। आज PM-SETU योजना की शुरुआत की गई है। देशभर में हमारे एक हजार से ज्यादा ITIs को इसका लाभ मिलेगा। PM-SETU के माध्यम से इन ITIs को अपग्रेड किया जाएगा। PM-SETU योजना दुनिया की SKILL DEMAND से भारत के युवाओं को जोड़ेगी।

PM Youth 2 22Scope News

कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और शिक्षा के विस्तार में लगाया – मोदी

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और शिक्षा के विस्तार में लगाया। उनके नाम पर बनने वाली skill university, उसी सपने को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी। आज भारत, दुनिया के युवा देशों में से एक है, और बिहार उन राज्यों में शामिल है, जहां आबादी के अनुपात में सबसे ज्यादा युवा हैं। इसलिए जब बिहार के युवाओं का सामर्थ्य बढ़ता है, तो देश की ताकत भी बढ़ती है।

 

बिहार के युवाओं के सामर्थ्य को और बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुझे कोई कह रहा था कि बाइक और स्कूटर पर जीएसटी कम होने से बिहार के युवा बहुत खुश हैं। मैं बिहार और देश के युवाओं को उनकी जरूरतों से जुड़ी कई चीजों पर जीएसटी कम होने की बधाई देता हूं।

PM Youth 2 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- पहले वाली सरकार ने कोई काम नहीं किया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वाली सरकार ने कोई काम नहीं किया था। पहले बहुत बुरा हाल था। जब 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी थी, तब से हमलोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं और राज्य में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है, चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। आगे बिहार में और ज्यादा काम होगा और देश की प्रगति में बिहार महत्वपूर्ण योगदान देगा। अंत में इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुनः अभिनंदन करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम के दौरान बिहार में शिक्षा की प्रगति एवं युवाओं के लिए किए गए कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।

PM Youth 1 2 22Scope News

कार्यक्रम के दौरान बिहार के युवाओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के समक्ष अपना अनुभव साझा किया

कार्यक्रम के दौरान बिहार के युवाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष अपना अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ लेने वाली पटना निवासी कुमारी रंजना जिन्होंने एएन कॉलेज से जियोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है और वैशाली जिला निवासी अतुल राज जिन्होंने साइंस कॉलेज पटना से ग्रेजुएशन किया है। इन दोनों ने अपना अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आगे की परीक्षा की तैयारी हेतु सहायता देने एवं भविष्य संवारने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही पटना के न्यू बहादुरपुर की रहने वाली अंजु कुमारी एवं सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर के रहनेवाले मो. साकिब अहमद बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ रहे हैं। इन लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमलोग आर्थिक असुविधा के कारण उच्च शिक्षा नहीं ग्रहण कर पाते अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सहयोग नहीं मिला होता।

PM Youth 2 2 22Scope News

CM नीतीश के साथ केंद्रीय मंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव समान्य प्रशासन डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव मौजूद थे।

PM Youth 3 22Scope News

यह भी पढ़े : Bihar News : छात्रों के एजुकेशन लोन पर अब नहीं लगेगा ब्याज, चुनाव से पहले सरकार का बड़ा ऐलान

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...