दुर्गापुर गैंगरेप केस पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, जानिए सीएम ने क्या बोल दिया

Desk. दुर्गापुर गैंगरेप केस में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। यह मामला पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की MBBS की छात्रा से गैंगरेप का है, जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

ममता बनर्जी का बयान

इस गंभीर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “लड़कियों को रात में बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।” उन्होंने इसे एक निजी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में घसीटना गलत है।

ममता बनर्जी ने कह, “बच्चियों को खुद की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। यह एक निजी कॉलेज है। यह घटना जंगल के पास हुई है। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ, लेकिन कॉलेज को सतर्क रहना चाहिए था।”

हालांकि, ममता ने साथ ही कहा कि घटना बेहद शॉकिंग है और उनकी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को दस दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।

दुर्गापुर गैंगरेप की घटना

घटना शुक्रवार रात (लगभग 12:30 बजे) हुई थी। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। वह दुर्गापुर के शोभापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। जानकारी के अनुसार, रात के समय छात्रा को सुनसान इलाके में गैंगरेप किया गया। वहीं पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 10 दिन की पुलिस हिरासत दी गई है।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...