महागठबंधन के खिलाफ बिहार में झामुमो उतारेगा उम्मीदवार!!

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा किया। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर बिहार में 6 उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है।

गठबंधन में खींचतान पर झामुमो अब मुखरः

भट्टाचार्य ने बताया कि झामुमो महागठबंधन में शामिल है, लेकिन गठबंधन में खींचतान लगातार बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा की जाएगी और पार्टी लगातार धोखा नहीं सह सकती। भट्टाचार्य ने कहा कि गुरुजी ने हमें लड़ना सिखाया है। हम सबकुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन आत्मसम्मान का समझौता नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि 2019 में राजद के एक विधायक को पांच साल तक मंत्री बनाया गया था और वर्तमान में भी एक मंत्री राजद कोटे से है। इसी तर्ज पर बिहार में झामुमो चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा।

20 स्टार प्रचारकों की सूची जारीः

सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह भी बताया कि पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी शामिल हैं। चुनाव आयोग को यह सूची भेज दी गई है। भट्टाचार्य ने दावा किया कि बिहार में चुनाव अब बहुमुखी होंगे और पार्टी की पूरी कोशिश होगी कि सभी छह उम्मीदवार जीत दर्ज करें।

 

Saffrn

Trending News

Fuel Demand Report: झारखंड में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की खपत, पांच महीनों...

झारखंड में जनवरी से मई 2026 के दौरान पेट्रोल और डीजल की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मई तक पेट्रोल की मांग...

ACB Court Verdict: 500 रुपये घूस लेने वाले पूर्व पंचायत सेवक...

गुमला के पूर्व पंचायत सेवक को 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। 20 साल...

JPSC Eligibility Test 2024: रांची में 14 जून को होगी परीक्षा,...

झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से...

Holding Tax Collection: रांची नगर निगम ने जुटाए 32 करोड़ रुपये,...

रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 32 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स की वसूली की है। 30 जून तक भुगतान करने...

Ranchi Howrah Special Train: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए...

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा को देखते हुए रांची और हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 13 और 14 जून को होगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img