डुमरी में होटल के बाहर हवाई फायरिंग करने वाला नाबालिग गिरफ्तार, Made in USA पिस्टल बरामद

Giridih: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात हुई हवाई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डुमरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मेड इन यूएसए (Made in USA) पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और मौके से 7.65 एमएम का खोखा बरामद किया गया है।

घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जब कुछ लोग यादव होटल में चाय पीने पहुंचे थे। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक वहां आए। उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर धमकाया और हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाईः

घटना के बाद नावाटांड़ निवासी समीर अंसारी ने डुमरी थाना में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि फायरिंग की पूरी घटना उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली थी। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान की और तकनीकी व मानवीय इनपुट की मदद से महज दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर गांव का निवासी है और नाबालिग है। पूछताछ के बाद उसे मंगलवार शाम न्यायिक अभिरक्षा में गिरिडीह भेज दिया गया।

जांच में जुटी पुलिसः

डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार नाबालिग के पास से विदेशी निर्मित हथियार बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। हम यह जांच कर रहे हैं कि उसके पास यह मेड इन यूएसए पिस्टल कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और क्या यह किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा मामला है।

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...