रांची से बिहार Election यात्रा महंगी: Train Ticket Regret, Flight Fare ₹10,000 तक बढ़ा , Bihar Election 2025 Travel Rush

बिहार चुनाव से पहले रांची से बिहार जाने वालों की भीड़ बढ़ी। ट्रेन टिकट फुल, फ्लाइट ₹10,000 तक महंगी, टैक्सी और बसें भी नहीं जा रहीं।


रांची से बिहार Election यात्रा महंगी रांची: रांची से बिहार जाने वालों की परेशानी इस समय बढ़ गई है। 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण होने वाला है, और वोट डालने के लिए हजारों प्रवासी लोग रांची से पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया की ओर जा रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अधिकांश ट्रेनों में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं।

रेलवे के अनुसार, 18626 हटिया–पूर्णियाकोर्ट एक्सप्रेस में 5 नवंबर को Sleeper Class में कोई सीट उपलब्ध नहीं, जबकि 3 और 4 नवंबर को सभी क्लास में लंबी वेटिंग है।
15027 मौर्या एक्सप्रेस और 18622 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस की स्थिति भी ऐसी ही है। वहीं 22350 वंदे भारत एक्सप्रेस में अभी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।
18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस में भी लगातार वेटिंग चल रही है।

इधर, हवाई यात्रा भी जेब पर भारी पड़ रही है। 5 नवंबर को रांची–पटना फ्लाइट का किराया ₹10,000 तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों में ₹2,500–₹3,000 तक रहता है।


 Key Highlights:

  • बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण (6 नवंबर) से पहले रांची से बिहार जाने वालों की भीड़ बढ़ी

  • 5 नवंबर को Flight Fare ₹10,000 तक पहुंचा, ट्रेन टिकटों में वेटिंग और रिग्रेट

  • कई ट्रेनों में Sleeper Class तक फुल, वंदे भारत में सीमित सीटें उपलब्ध

  • टैक्सी और बसें चुनावी कार्य में जब्त होने की आशंका से यात्रियों में हड़कंप

  • कैब ऑपरेटरों ने कहा – “Election Duty” के डर से बिहार नहीं जा रहीं गाड़ियां


रांची से बिहार Election यात्रा महंगी

बसों और टैक्सियों की स्थिति भी कठिन है। चुनावी कार्यों के लिए कॉमर्शियल वाहनों के जब्त होने की आशंका के कारण कई बस ऑपरेटर टिकट बुकिंग से बच रहे हैं।
बस चालक संघ के महासचिव राणा बजरंगी ने बताया कि “अब तक झारखंड से जाने वाली बसों को चुनावी कार्य के लिए नहीं रोका गया है, लेकिन आशंका बनी हुई है।

रांची से बिहार Election यात्रा महंगी

वहीं झारखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय ने कहा, “बिहार में चुनाव के दौरान झारखंड की गाड़ियों को इलेक्शन ड्यूटी में रोक लिया जाता है। इस वजह से कॉमर्शियल टैक्सी ड्राइवर बिहार जाने से कतरा रहे हैं। आगे चलकर स्थिति और भी खराब हो सकती है।

कई यात्रियों ने भी अपनी परेशानी जताई। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने 3 नवंबर को टैक्सी बुक करने की कोशिश की, लेकिन कोई ड्राइवर तैयार नहीं हुआ। वहीं अमित शर्मा ने कहा कि “अभी पटना के लिए कोई भी प्राइवेट टैक्सी उपलब्ध नहीं है, ट्रेन ही एकमात्र विकल्प बचा है।



Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img