जमानत पर छूटे सासाराम से राजद उम्मीदवार , गढवा कोर्ट से मिली जमानत, नामांकन के बाद हुये थे गिरफ्तार

जमानत पर छूटे सासाराम से राजद उम्मीदवार , गढवा कोर्ट से मिली जमानत, नामांकन के बाद हुये थे गिरफ्तार

सासाराम : विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र साह झारखंड के गढ़वा के कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सासाराम पहुंचे। देर रात सासाराम पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया।

DIARCH Group 22Scope News

पत्नी और पुत्र ने संभाला रखा था चुनाव प्रचार की कमान

सतेंद्र साह को नामांकन के बाद झारखंड पूलिस द्वारा गढ़वा में वर्ष 2004 में हुये एक बैंक लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस प्रकरण को लेकर सासाराम में काफी राजनीति होने लगी थी। अब जब 16 दिन से अधिक तक जेल में रहने के बाद सत्येंद्र साह अपने चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं, तो कार्यकर्ताओ का जोश हाई देखने को मिला। बता दे कि उनके अनुपस्थिति में उनके पत्नी तथा पुत्र चुनाव प्रचार कर रहे थे।

गिरफ्तारी को बताया साजिश, पूलिस पर लगाया आरोप

सत्येंद्र साह का कहना है कि पिछले ढेर दशक से वे कई चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन पुलिस ने उस दौरान कोई खोज खबर नहीं की। लेकिन 21 साल पुराने मामले में अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। सतेंद्र साह अपनी गिरफ्तारी को साजिश बताया तथा कहा की उन्हें न्यायालय पर भरोसा था। यही कारण है कि अब जबकि चुनाव प्रचार में मात्र 2 दिन बचे हैं। उन्हें जमानत मिल गई है।

ये भी पढ़े :  दूसरे चरण की तैयारी में मोदी से लेकर राहुल, खड़गे और तेजस्वी, घुआँधार चुनावी दौरा में झोंकी ताकत

सैयद सलाहउद्दीन की रिपोर्ट

 

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...

Bihar New Sugar Mills: रैयाम-सकरी में फिर शुरू होगी चीनी मिलों...

Bihar New Sugar Mills: राज्य सरकार ने बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं।...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के इस झरने पर हर साल क्यों...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के रोहतास ज़िले में सासाराम के पास कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित मंझर कुंड, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का...