झारखंड शराब घोटाला केस में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। एसीबी ने जवाब दाखिल किया और कोर्ट ने अगली तारीखें 20 व 25 नवंबर तय की।
झारखंड शराब घोटाला जमानत सुनवाई अपडेट रांची: झारखंड के करोड़ों रुपये के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार गुजरात की विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विस एंड कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के तीन निदेशकों की जमानत याचिकाओं पर सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। जेल में बंद विक्रम सिंह अभय सिंह ठाकोर, परेश अभय सिंह ठाकोर और महेश शिड़गे ने जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
झारखंड शराब घोटाला जमानत सुनवाई अपडेट
सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से तीनों याचिकाओं पर विस्तृत जवाब दाखिल किया गया। इसके अलावा आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अरविंद सिंह ने भी अपना जवाब पेश किया। अदालत ने दो याचिकाओं पर अगली तारीख निर्धारित कर दी है। विक्रम सिंह और महेश शिड़गे की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी, जबकि परेश अभय सिंह ठाकोर की याचिका पर सुनवाई 25 नवंबर को तय की गई है।
Key Highlights
करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई.
एसीबी ने तीनों आरोपियों की याचिका पर अपना जवाब कोर्ट में दाखिल किया.
विक्रम सिंह और महेश शिड़गे की सुनवाई की अगली तारीख 20 नवंबर तय.
परेश अभय सिंह की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी.
फर्जी बैंक गारंटी पर मैनपावर सप्लाई का ठेका लेने का आरोप, राज्य को करोड़ों का राजस्व नुकसान.
झारखंड शराब घोटाला जमानत सुनवाई अपडेट
एसीबी ने इन तीनों आरोपियों को कोर्ट से वारंट प्राप्त करने के बाद 13 अक्टूबर को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन आरोपी हाजिर नहीं हुए। एसीबी की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर शराब दुकानों में मैनपावर सप्लाई का ठेका हासिल किया, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ।
झारखंड शराब घोटाला जमानत सुनवाई अपडेट
गौरतलब है कि इस कथित घोटाले में एसीबी की कार्रवाई 20 मई से लगातार जारी है। अब तक निलंबित आइएएस विनय चौबे समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल न होने के कारण सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं। एसीबी की जांच अभी भी जारी है और मामले से जुड़े कई पहलुओं की तहकीकात की जा रही है।
Highlights







