आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, संभावित मंत्रियों की सूची तैयार

आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, संभावित मंत्रियों की सूची तैयार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा देंगे उसके बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। इस बीच आज बीजेपी और जेडीयू विधायकों की अलग अलग बैठक थोडी देर में होगी जिसमें विधायक दल का नेता चुना जायेगा।

कल गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें नीतीश के साथ 23 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना हैं। इनमें भाजपा और जदयू के 10-10, लोजपा आर, हम और रालोमो के 1-1 हैं। नए मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरण का खास ख्याल रखा जाएगा। अभी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम हैं।

सम्राट का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं केंद्रीय स्तर के नेता को भी डिप्टी सीएम बनाये जाने की चर्चा है। वैसे दूसरे डिप्टी सीएम पर विचार चल रहा है। विजय सिन्हा सहित तीन-चार लोगों के नामों की चर्चा जोरों पर है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरीय नेता प्रेम कुमार का नाम सबसे आगे है। नीतीश मिश्रा के नाम की भी चर्चा है।

चर्चा के बाद तय फार्मूला के अनुसार भाजपा और जदयू कोटे से बराबर मंत्री होंगे। इसमें मुख्यमंत्री पद भी शामिल है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा एनडीए के तमाम वरीय नेता मौजूद रहेंगे। 13 राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं।

केशव मौर्य पर्यवेक्षक व अर्जुन मेघवाल सह पर्यवेक्षक बने

भाजपा ने अपनी बैठक के लिए उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक बनाया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति सह पर्यवेक्षक बनाए गए। वहीं एनडीए के घटक दलों के विधायकों को पहले अलग-अलग बैठक होगी। पार्टियां अपना विधायक दल नेता चुनेंगी। फिर सबकी संयुक्त बैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

दिल्ली में अमित शाह से मिल कर लौटे ललन सिंह और संजय झा

गौरतलब हो कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर जेडीयू नेताओं राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) और संजय झा से मुलाकात हुई जिसमें नई सरकार के गठन, भविष्य को सत्ता संरचना, मंत्रालयों के बंटवारे और विधानसभा स्पीकर पद पर केंद्रित रही। शाम में ललन और संजय झा लौट कर सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात पर सारा हाल बयान किया था।

बीजेपी और जेडीयू के मंत्रियों की संभावित सूची लगभग तय

जदयू और भाजपा 10 महत्वपूर्ण विभागों के बंटवारे पर भी समन्वय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें नगर विकास एवं आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, सूचना, खनन, बिजली, उद्योग, ग्रामीण कार्य और पथ निर्माण विभाग शामिल है।

वहीं संभावित मंत्रीमंडल में जातिगत आधार पर भी बैलेंस बनाने की कोशिश की गई है। संभावना है कि भाजपा कोटे से… सम्राट चौधरी (कुशवाहा), विजय कुमार सिना (भूमिहार), नितिन नवीन (कायस्थ), रेणु देवी (अतिपिछड़ा), नीतीश मिश्रा (आह्मण), मंगल पांडेय (ब्राह्मण), नीरज कुमार बबलू (राजपूत), संजय सरावगी (वैश्य), हरि सहनी (अतिपिछड़ा), रजनीश कुमार (भूमिहार) को मंत्री बनाया जा सकता है

वहीं जदयू कोटे से विजय कुँउर चौधरी (भूमिहार), बिजेंद्र प्रसाद यादव (यादव), श्रवण कुमार (कुर्मी), अशोक चौधरी (दलित), लेसी सिंह (राजपूत), जमां खां (मुस्लिम), रत्नेश सदा (दलित), सुनील कुमार (दलित), श्याम रजक (दलित), दामोदर रावत (अतिपिछड़ा)।

और लोजपा (आर.) से राजू तिवारी (आहाम)। हम (सेक्युलर)… संतोष कुम्छर सुमन (दलित) तो रालोमो से स्नेहलता कुशवाहा (कुशवाहा) हो सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल पटना पहुँचे

पटना भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसात मंगलवार की देर शाम पटना पहुंचे। ये विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सुनील बंसल की भूमिका अमित शाह के पटना पहुंचने से पहले सरकार गठन में आने वाली दिक्कतों और समस्याओं को दूर करने को बताई जा रही है।

ये भी पढे :  71 वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित,कुल 14,261 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel