बक्सर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, नगर से पकड़े गए 8 हजार बंदर, नागरिकों ने ली राहत की सांस

बक्सर : शहर में रहने वाले लोग बंदरों के आतंक से काफी परेशान थे। बंदरों के आतंक से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। निकलते थे तो हाथ में लाठी-डंडे का सहारा लेकर। बंदरों के आतंक से परेशान ज्यादातर महिलाएं थी, जो पुरुष सदस्यों के घर से चले जाने के बाद बच्चों को स्कूल से लाने ले जाने की जिम्मेवारी और साग-सब्जी लाने के लिए बाहर निकलने को मजबूर थी। बंदर लोगों के खाने-पीने के सामानों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हल्का विरोध करने पर हमला कर जख्मी कर दे रहे थे।

मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए बुलाए गए थे एक्सपर्ट

उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए बक्सर नगर परिषद ने एक रणनीति के तहत मथुरा से बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट को बुलाकर बक्सर नगर क्षेत्र से लगभग आठ हजार बंदरों को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिसके चलते स्थानीय नागरिक में खुशी का माहौल है। बंदरों के आतंकों से निजात भी मिली। बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक, सारे पकड़े गए बंदरों को रोहतास के पहाड़ी क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा।

Buxar Monkey 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ रेलवे स्टेशन पर लावारिस पशुओं का आतंक, Video वायरल…

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...