Advertisment

मानसिक स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन पर संगोष्ठी का आयोजन

गयाजी : गयाजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (GCE)के स्टार्टअप सेल द्वारा वेल-बीइंग एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन विवेकानंद ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना व तनावमुक्त जीवन के उपायों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजन सरकार ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

NMMCH के MD डॉ. सूरज प्रकाश ने वैज्ञानिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला

मुख्य वक्ता एएनएमएमसीएच के एमडी डॉ. सूरज प्रकाश ने मानसिक तनाव के कारण, उसके दुष्प्रभाव एवं उससे बचाव के चिकित्सकीय एवं वैज्ञानिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं विशेष अतिथि डॉ. स्वाति, नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑफ्थैल्मोलॉजी) ने बढ़ते स्क्रीन टाइम से आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव, डिजिटल थकान एवं तनाव का दृष्टि स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। मौके पर कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतीक रंजन, स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. लवकुश गुप्ता एवं स्टार्टअप सेल समन्वयक सुषांत कुमार, स्टार्टअप सेल के रिप्रेजेंटेटिव रोहित राज एवं अनन्या रानी उपस्थित रहे।

Mental Health 1 22Scope News

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन में पूर्व में हुए स्टार्टअप क्विज के विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम एवं द्वितीय विजेता कम्प्यूटर साइंस की छात्रा प्रकाशवती, राहुल कुमार एवं तृतीय विजेता इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक की छात्रा आकृति ज्ञानप्रिया को दिया गया।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार कैंप का हुआ आयोजन, नौ दिव्यांगों को मिला जॉब ऑफर लेटर…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...