गयाजी : गयाजी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान की हरियाणा पुलिस के कस्टडी में मौत हो गई। मृतक के पत्नी और बेटे का आरोप है कि पुलिस ने सीआईएसएफ जवान मुकेश सिंह की हत्या कर दी है। परिजनों का आरोप है की बगैर अरेस्ट वारंट के ही हरियाणा पुलिस मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया और फिर उन्हें मार दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक सीआईएसएफ के जवान वैशाली जिले के रहने वाला था। हरियाणा पुलिस के द्वारा एक पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गया पहुंचे थे।
मेरे पिताजी की ड्यूटी एयरपोर्ट के गार्डन में लगी हुई थी कल देर शाम ही हरियाणा पुलिस आई और उन्हे गिरफ्तार कर लेकर चले गए – मृतक के बेटे
मृतक सीआईएसएफ के बेटे ने बताया कि मेरे पिताजी की ड्यूटी एयरपोर्ट के गार्डन में लगी हुई थी कल देर शाम ही हरियाणा पुलिस आई और उन्हें गिरफ्तार कर लेकर चले गए। लेकिन कुछ घंटे के बाद परिजनों को फोन आया कि उनको हार्ट अटैक से हो गई। मृतक के बेटे नीलेश सिंह का आरोप है कि मेरे पिताजी के किसी भी प्रकार का कोई बीमारी नहीं है। अचानक हार्ट अटैक कैसे आ सकता है। बेटे का कहना है कि मगध मेडिकल थाना में पुलिस को आवेदन दिया हूं लेकिन कोई केस दर्ज नहीं कर रहा है। मेडिकल थाना में डीएसपी टाउन-2 धर्मेंद्र भारती भी मेडिकल थाना पहुंचे हुए हैं और पूरे जानकारी लिया जा रहा है।

हरियाणा पुलिस ने CISF के अधिकारियों से मिलकर वारंट की विधिवत जानकारी दी – मेडिकल थाना इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह
मेडिकल थाना इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह के मुताबिक, हरियाणा पुलिस ने सीआईएसएफ के अधिकारियों से मिलकर वारंट की विधिवत जानकारी दी। उसके बाद उनसे आरोपी के सौपने की बात कही थी। जिसके बाद उन्हें आरोपी को पकड़ ले गई थी। फिलहाल अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद खुलासा हो पाएगा कि किस तरह से मौत हुई है।

यह भी पढ़े : टेंपो को बचाने के प्रयास में तालाब में पलटी कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


