Patna: आज दिनांक 27-02-2026 को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव मो० नैय्यर इकबाल के सेवानिवृत्ति उपरांत विभागीय सभागार में भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी, अधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे
समारोह में विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी, अधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने इकबाल के दीर्घ, अनुकरणीय एवं समर्पित प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए विभागीय कार्यों में उनके योगदान को स्मरण किया।
अभय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को किया संबोधित
अपने संबोधन में अभय कुमार सिंह ने कहा कि मो० नैय्यर इकबाल ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं दक्ष प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके मार्गदर्शन में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को नई दिशा मिली तथा जनहित से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ प्रभावी निर्णय लिए गए।
स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाओं के साथ दी गई विदाई
समारोह के अंत में विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उन्हें स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना की गई।
Highlights


