नशामुक्त झारखंड के लिए पहल: MANAS पोर्टल एवं MANAS 1933 हेल्पलाइन शुरु

Jharkhand: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों के दौरान MANAS पोर्टल एवं MANAS हेल्पलाइन 1933 के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा शुरु की गई हेल्पलाइन नंबर

नशे की तस्करी, दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों की सूचना आम नागरिकों द्वारा आसानी से देने के उद्देश्य से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा MANAS (Madak Padarth Nigrani Aur Suchna System) पोर्टल – https://ncbmanas.gov.in/ तथा हेल्पलाइन नंबर 1933 की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल और हेल्पलाइन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति ड्रग्स से संबंधित गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से दे सकता है।

प्राप्त सूचनाओं को संबंधित राज्य की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं NCB द्वारा सत्यापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। यह पहल राज्य में नशे की तस्करी, अवैध खेती और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने तथा ड्रग एडिक्ट्स को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

नंबर 1933 का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए

सरकार द्वारा सभी विभागों एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पोस्टर, बैनर एवं अन्य माध्यमों से पोर्टल https://ncbmanas.gov.in/ तथा हेल्पलाइन नंबर 1933 का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस व्यवस्था की जानकारी मिल सके और समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को बल मिल सके।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना MANAS पोर्टल या हेल्पलाइन 1933 पर साझा करें और राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान में सहयोग दें।

Saffrn

Trending News

Garhwa Voter List Update: जन्म तिथि के आधार पर देने होंगे...

Garhwa News: गढ़वा ज़िले में होने वाले 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान की तैयारी के तहत, प्रशासन ने वोटर वेरिफिकेशन प्रोसेस से जुड़ी गलतफहमियों...

मुख्यमंत्री ने कहा- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डीबीटी...

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार घूस लेते चौकीदार गिरफ्तार,...

गयाजी : गयाजी जिले के बेलागंज थाना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार मनीष कुमार को नौ हजार रुपए घूस...

कोसी नदी में नाव पलटी, 4 किसान लापता, तलाश में जुटी...

दरभंगा : दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास बुधवार को कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से चार...

घर में चल रहा था विवाद, अचानक उठा डेकची और हो...

Jamshedpur News: परसुडीह पुलिस स्टेशन इलाके के करनडीह लाइन टोला में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। हत्या...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img