Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर Zero Tolerance का ऐलान

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन पर जोर।


Bihar CMG Meeting पटना: पटना में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के तहत मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस अहम बैठक में राज्य में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में विकास आयुक्त, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलों के डीएम, एसपी और प्रमंडलीय आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को इस समूह का नोडल विभाग बनाया गया है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि अब CMG की बैठक हर सोमवार नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

Bihar CMG Meeting: PNG कनेक्शन और बुनियादी ढांचे की धीमी प्रगति पर नाराजगी

बैठक में PNG कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य में 3.68 लाख घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य तय है, जिसमें से करीब 2.30 लाख घर तैयार हैं। हालांकि 14 जिलों में कार्य प्रगति शून्य रहने पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने संबंधित जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ समन्वय कर तुरंत कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही एजेंसियों को पर्याप्त मानव संसाधन और मशीनरी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

Bihar CMG Meeting:LPG आपूर्ति में बैकलॉग खत्म करने के निर्देश

एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में बैकलॉग को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई। पश्चिम चंपारण, भोजपुर, गया, दरभंगा, नालंदा, रोहतास, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद और जमुई जैसे जिलों में स्थिति गंभीर पाई गई।

मुख्य सचिव ने इन जिलों में बैकलॉग तुरंत खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही एसपी को पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करने और डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘दीदी की रसोई’ और सरकारी छात्रावासों में एलपीजी आपूर्ति किसी भी हालत में बाधित नहीं होनी चाहिए।


Key Highlights

  • बिहार में CMG की पहली उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

  • जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखने पर विशेष जोर

  • 14 जिलों में PNG कार्य शून्य, अधिकारियों को फटकार

  • LPG बैकलॉग खत्म करने और पेट्रोल पंप निरीक्षण के निर्देश

  • जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन


Bihar CMG Meeting: जमाखोरी पर जीरो टॉलरेंस, प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन

मुख्य सचिव ने साफ कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी। ऐसे मामलों में तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सीमावर्ती जिलों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।

इसके अलावा श्रम संसाधन विभाग को प्रवासी श्रमिकों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन जारी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बाहर से लौट रहे मजदूरों को सरकारी सहायता की जानकारी मिल सके।

साथ ही सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में प्रवासी मजदूरों का डेटाबेस तैयार करने का आदेश दिया गया है।

Bihar CMG Meeting: नियंत्रण कक्ष की मॉनिटरिंग और दैनिक प्रेस ब्रीफिंग अनिवार्य

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रोजाना दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता आयोजित करें, ताकि आम जनता तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचे और अफवाहों पर रोक लग सके।

सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों का समय पर खंडन करने और कंट्रोल रूम का नियमित निरीक्षण करने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा प्रभारी सचिवों और प्रमंडलीय आयुक्तों को अगले दो दिनों में जिलों का फील्ड विजिट कर जमीनी स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img