Lohardaga: लोहरदगा समाहरणालय मैदान में आज न्याय सत्याग्रह आंदोलन के दसवें दिन जिला युवा Congress के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द कराना है उद्देश्य
जिला युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य किसान एवं युवा विरोधी बताए जा रहे भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द कराना है। युवा Congress नेताओं का कहना है कि जब तक यह डील वापस नहीं ली जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी देने की भी मांग की।
केंद्र सरकार से किसान हित में निर्णय लेने की अपील की गई
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दानिश अली, Congress जिला अध्यक्ष सुखेर भगत, निसार अहमद, संदीप कुमार सहित कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से किसान हित में निर्णय लेने की अपील की।
Highlights







