Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने TTD को सौंपीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 25 इलेक्ट्रिक बसें सौंपी हैं। इन बसों के लिए अलग EV चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बसों के शुरू होने से तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा।

ब्रह्मोत्सव के दौरान शुरू हुई सुविधा

नई इलेक्ट्रिक बसें ऐसे समय तिरुमला को मिली हैं, जब यहां ब्रह्मोत्सव का आयोजन चल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुमला पहुंच रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल से पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। इससे श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध होगा।

जून में अनंत अंबानी ने किया था वादा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जून 2026 में अपनी तिरुमला यात्रा के दौरान TTD को 25 इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा की थी। करीब तीन महीने बाद रिलायंस फाउंडेशन की ओर से इन बसों को TTD को सौंप दिया गया। इसके साथ ही बसों के संचालन के लिए जरूरी EV चार्जिंग सुविधा भी तैयार की गई है। चार्जिंग स्टेशन तैयार करने में Jio-bp की ओर से तकनीकी सहयोग दिया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यावरण पर जोर

नई बसों का उद्देश्य तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्था को बढ़ावा देना है। रिलायंस फाउंडेशन के अनुसार, हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला पहुंचते हैं। इलेक्ट्रिक बसों की यह सुविधा उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने और क्षेत्र की जैव-विविधता के संरक्षण की दिशा में योगदान के तौर पर दी गई है।

Tirumala Electric Buses

अनंत अंबानी ने क्या कहा?

अनंत अंबानी ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला आते हैं। उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने में सहयोग करना उनके लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि 25 इलेक्ट्रिक बसें TTD की उन कोशिशों में योगदान हैं, जिनका उद्देश्य तिरुमला की तीर्थयात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना और क्षेत्र की समृद्ध जैव-विविधता को संरक्षित करना है। नई बसों और चार्जिंग स्टेशन के उपलब्ध होने के बाद तिरुमला में श्रद्धालुओं के लिए इलेक्ट्रिक परिवहन का विकल्प और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें: Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा, CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने सुनी किसानों की समस्याएं

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...