सम्पत्ति विवाद को लेकर जेठानी और भतीजी के साथ की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
बेतिया : लीची और आम के लिए भिड़ गई विधायक रश्मि वर्मा– बिहार के
बेतिया में बीजेपी की महिला विधायक रश्मि वर्मा की दबंगई सामने आई है.
नरकटियागंज की बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है
जिसमें सम्पत्ति विवाद को लेकर पट्टीदारों से वाद-विवाद लड़ाई-झगड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में विधायक की दबंगई देखने को मिल रही है.
अंगरकक्षक के द्वारा विधायक को बार पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
बावजूद उसके विधायक एक लड़की पर हमला कर रही है. वह लड़की विधायक की भतीजी बताई जा रही है.
हालांकि इस वायरल वीडियो का 22 Scope पुष्टि नहीं करता है.
मामले की छानबीन होने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आ पायेगी.
बता दें कि रश्मि वर्मा और उनके पट्टीदारों में सम्पत्ति विवाद का मामला बहुत पुराना है. बगीचे में लीची और आम तोड़ने को ले यह विवाद हुआ है. जिसमें रश्मि वर्मा का दबंगई सामने आई है.
विधायक व जेठ मधु वर्मा के बीच विवाद
वीडियो में विधायक और उनकी भतीजी व जेठानी के बीच धक्का-मुक्की होते दिख रहा है. मामला नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड के सहोदरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि सहोदरा थाना क्षेत्र के धनौजी गांव में लीची का बागीचा है. इस बागीचे को लेकर विधायक व उनके जेठ मधु वर्मा के बीच विवाद है. ग्रामीणों ने बताया है कि दोनों पक्षों की ओर से लीची का बागीचा की दो अलग-अलग लोगों को बेच दिया है. वीडियो में विधायक और उनकी भतीजी व जेठानी के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है. इस संबंध में सहोदरा थानाध्यक्ष ने बताया कि उच्चस्तरीय मामला है. वरीय अधिकारी इसे देख रहे हैं.
विधायक के जेठ ने लगाया राजनीतिक ताकत का दुरुपयोग का आरोप
वहीं बीजेपी विधायक ने बताया कि यह पुराना विवाद है. मेरे पति के असामयिक निधन के बाद उनके हिस्से की संपत्ति नहीं दी जा रही है. पूर्व में भी पति के पैतृक गांव डीके शिकारपुर में हिस्सा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। जबकि विधायक के जेठ ने बताया कि विवाद को लेकर न्यायालय में वाद संख्या 94/14 चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक राजनीतिक ताकत का दुरुपयोग कर रही हैं. नरकटियागंज के एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया है कि मामले की जानकारी मुझे नहीं है. पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है.
रिपोर्ट : शक्ति

















