PATNA NEWS :शराबी पिता ने मासूम बेटे की हत्या की

पटना।

 बिहार बंद के दौरान इस वक्त बड़ी खबर पटना सिटी दिल को दहला देनें वाली मामला सामने आया हैं. जहां एक पिता पर शराब के नशे में अपने दो वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप लगा हैं.वही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया हैं. घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर स्थिति  चाई टोला की है जहां पर शराब के नशे में एक 2 वर्षीय मासूम की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा हैं.

      चाची अंजू देवी ने बताया की बच्चे के पिता फेकन महतो शराब के नशे में घर आया. इस दौरान घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की.इस दौरान उसने बच्चे को उसकी मां के गोद से लेकर पटक दिया.और वही रखी एक ईट  भी उसके शरीर में दे मारी. स्थानिय लोगो के सहयोग से बच्चें को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहा ड़ॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही हत्या की सूचना से स्थानीय मालसलामी थाना की पुलिस  पहुंची.  जहां मासूम बच्चे के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...