CHAIBASA :नक्सलियों ने जलाया ढलाई वाला मिक्सचर मशीन

सरकारी भवन का काम रोका, मजदूरों को धमकी देकर भगाया

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल पंयाचत के टोमडेल में नक्सलियों ने कला संस्कृति भवन की छत की ढलाई के दौरान मिक्सचर मशीन पर डीजल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. वहीं, कार्य स्थल पर तोड़फोड़ कर मजदूरों को भाग जाने की धमकी दी. इसके बाद मजदूर डर से भाग हुए. घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक घटना के समय मजदूर काम के दौरान दोपहर का खाना खा रहे थे.

इस दौरान नक्सली संगठन पीएलएफआई का दस्ता कार्य स्थल पर आ धमका. भवन के छत ढलाई कार्य को रोकते हुए मिक्सचर मशीन को बंद कर दिया. इसके बाद मशीन से डीजल निकाल कर उस पर छिड़क दिया और आग लगा दी. ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भी पीएलएफआई के सदस्यों ने शाम में गुदड़ी थाना के पास कारो नदी के कमारगांव स्थित अवैध बालू घाट पर बालू लोड कर रहे दो ट्रैक्टर को आग दी थी.

Ranchi University PG Admission 2025: 30 विभागों में सिर्फ 628 नामांकन,...

रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। 30 विभागों में 1462 आवेदन के मुकाबले सिर्फ 628 छात्रों ने...

World Snake Day 2026: झारखंड में सांपों की 27 प्रजातियां, बारिश...

विश्व सर्प दिवस पर जानिए झारखंड में पाई जाने वाली सांपों की प्रजातियां, कौन से सांप विषैले हैं, कौन से नहीं और सर्पदंश से...

Jharkhand Health Department: ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, 28...

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों में योगदान नहीं देने वाले सहायक प्राध्यापकों को अंतिम चेतावनी दी है। 28 जुलाई तक जॉइन नहीं करने...