Sixth JPSC- सुप्रीम कोर्ट में हुई जोरदार बहस

Delhi– छठी जेपीएससी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में दो घंटे जोरदार बहस हुई. अधिवक्ता विज्ञान शाह ने 1951 के बिहार सर्विस रूल का हवाला देते हुए मजबूती से प्रार्थियों का पक्ष रखा.

विवादों में रहा है छठी जेपीएससी

अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन ने प्रार्थी दिलीप कुमार का मजबूती से पक्ष रखते हुए कोर्ट को यह अवगत कराया कि

अगर झारखंड के सिंगल बेंच एवं डबल बेंच के जजमेंट को ही मान लिया जाए तो रिवाइज रिजल्ट, फाइनल मेरिट लिस्ट से ना होकर मेंस के मेरिट लिस्ट से बनाया जाना चाहिए था.

इसके लिए उन्होंने कोर्ट के समक्ष रिटन सबमिशन दिया है, जिस पर कोर्ट ने उन्हें कल 28-07-22 को अतिरिक्त समय दिया है.

अधिवक्ता पीएस पटवालिया ने रखा पक्ष

सीनियर अधिवक्ता पीएस पटवालिया ने प्रार्थी कीर्ति कुजूर का मजबूती से पक्ष रखते हुए कोर्ट को बतलाया कि

प्रार्थी की नियुक्ति में जेपीएससी द्वारा कोई अनियमितता नहीं बरती गई है,

अब जबकि उनकी नियुक्ति, ट्रेनिंग और पोस्टिंग भी हो चुकी है, ऐसे में उन्हें नौकरी से हटाया जाना अनुचित होगा.

कल सीनियर अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा भी अपना पक्ष रखेंगे.

आज बहस पूरी नहीं हो सकी, कल फिर 10:30 बजे से माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा समय दिया गया है.

Read more

छठी जेपीएससी की पीटी परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...