टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे मौत

Mumbai- टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी.

बतलाया जा रहा है कि पालघर के चोराटी इलाके में सूर्या नदी पर बने पुल पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गयी.

यह स्थान मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर पड़ता है.

आनन-फानन में उन्हे अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

हादसे के वक्त कार में 4 लोग सवार थे. जिसमें हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.  

खरबपति परिवार से ताल्लुक रखते थें साइरस मिस्त्री

 साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे.

वे टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा के रिश्तेदार भी हैं.

उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई थी.

साइरस पलोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को एक व्यापारी परिवार में हुई थी.

28 दिसंबर 2012 को वे टाटा समूह के अध्यक्ष बने थें.

लेकिन टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था.वह समूह के छठे अध्यक्ष थें.

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

साइरस मिस्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कैथेड्रल एवं एंड जॉन कॉनन स्कूल से पायी थी,

इंपीरियल कॉलेज, लंदन से स्नताक की उपाधि और लंदन बिजनेस स्कूल से मास्टर की डिग्री हासिल की थी.

वे पालोनजी मिस्त्री और पैट्सी पेरिन दुबाश के सबसे छोटे बेटे थें.

इन्होंने वकील इकबाल छागला की बेटी और

प्रसिद्ध विधिवेत्ता एम.सी  छागली को पोती रोहिका छागला से शादी की थी,

इनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं.

वह खुद को एक वैश्विक नागरिक के रूप में देखना पसंद करते थें और अपने पासपोर्ट के रंग को महत्वहीन मानते थें.

भारत के स्टील मैन डॉ जेजे ईरानी का निधन

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...