विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाना सरकारी शिक्षक को पड़ा भारी

आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाना एक सरकारी शिक्षक को भारी पड़ गया.

विवाहिता की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले के बाद आरोपी सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों

के द्वारा वर्ष 2012 में पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र निवासी एक युवक

से कर दी गई थी. उसे अपने पति से एक बच्चा भी है.

भाई के दोस्त ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया

बताया गया है कि युवती का रिश्ता अपने पति के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा था.

उसका आए दिन अपने पति के साथ विवाद होते रहता था, जिस कारण उसका

अधिकांश समय समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अपने मायके में बीत रहा था.

इसी दौरान वह अपने भाई के दोस्त के संपर्क में आ गई और उसका अपने भाई के

दोस्त के साथ शारीरिक संबंध स्थापित हो गया.

dhokha1 22Scope News

5 साल तक युवक ने बनाया शारीरिक संबंध

युवती के अनुसार, उस युवक के बहकावे में आकर उसने अपने पति को छोड़ दिया. इस दौरान वह अपने भाई के दोस्त के साथ काफी चोरी-छिपे मिलने लगी और कुछ दिनों बाद समस्तीपुर स्थित शिव मंदिर में उन दोनों ने विवाह कर लिया. विवाह उपरांत वह काशीपुर में होली मिशन के पास किराया के मकान लेकर उस युवक के साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगी. युवती के अनुसार, उसका उस युवक के साथ 5 वर्षाें से शारीरिक संबंध था. जिस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई और तीनों बार युवक के द्वारा दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया गया.

एसपी के निर्देश पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती का आरोप है कि युवक के द्वारा उससे 25 लाख रुपए की डिमांड की जाने लगी. जब युवती ने विरोध किया तो उक्त युवक और उसके परिजनों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई. जिसकी शिकायत लेकर वह महिला थाने में गई थी लेकिन महिला थानाध्यक्ष के द्वारा उसे वहां से भगा दिया गया और उसके मामले को दर्ज नहीं किया गया. बाद में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज हुआ. इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरोपी युवक की पहचान विवेक कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि विवेक उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप पदस्थापित है. वहीं इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: सुनील कुमार

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...