महापर्व छठ मनाने अमेरिका से नवादा पहुंची मोनी सिंह

अपनी संस्कृति और सभ्यता को नहीं भूल सकते- मोनी सिंह

नवादा : आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है.

इस महापर्व में शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार से भी

लोग अपने घरों को आए हैं. ये छठी मइया के प्रति उनकी आस्था है.

इसी कड़ी में सात समंदर पार अमेरिका से चार दिवसीय लोक आस्था का

महापर्व छठ मनाने मोनी सिंह अपने पुत्र के साथ नवादा पहुंची.

उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और सभ्यता को केसे भूल सकती हूं.

मेरे लिए महापर्व छठ एक पूजा नहीं बल्कि एक बड़ा उत्सव है.

moni singh1 22Scope News

अपनी माटी में छठ करने का एक अलग ही आनंद है- मोनी सिंह

बुंदेलखंड निवासी धीरज कुमार सिंह की पत्नी मोनी सिंह अपने 6 वर्षीय पुत्र के साथ बुंदेलखंड नवादा छठ करने पहुंची है. मोनी सिंह ने बताया कि अमेरिका में भी छठ पर्व कर सकती थी, मगर वहां नवादा जैसे माहौल नहीं मिल सकता है. अपनी माटी में आकर छठ करने का एक गजब का ही उत्साह रहता है. मोनी सिंह ने कहा कि पावन छठ में इतनी ताकत होती है कि हर श्रद्धालु अपने गांव अपने शहर अपने घर किसी तरह से ही लौट आता है.

दूसरी बार छठ पूजा करने पहुंची नवादा

उन्होंने पिछले वर्ष छठ की शुरुआत की थी मन्नत पूरी होने पर वह दूसरी बार छठ के लिए नवादा पहुंची है. उनके छोटे से पुत्र ने अमेरिकी भाषा में बताया कि सन ऑफ गॉड सूर्य. भगवान ही संसार के तारणहार है. सूर्य भगवान की आराधना हम सभी को करनी चाहिए. नन्हे बालक ने अंग्रेजी में कहते हुए कहा कि भारत की माटी और बिहार की माटी में छठ पर्व मनाने का एक अलग सा उत्साह और ऊर्जा मिलती है.

कैलिफोर्निया में बैंक कर्मचारी हैं मोनी सिंह

बता दें कि मोनी सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं. वो कैलिफोर्निया में एक बैंक में कर्मचारी हैं. जबकि इनके पति जिले के बुंदेलखंड निवासी धीरज कुमार कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. दोनों छठ के मौके पर अपने गांव आकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. मोनी सिंह अमेरिका में रहने के बावजूद बड़े ही चाव से छठ गीत गा रही हैं. वो नवादा स्थित अपने ससुराल आकर पिछले दो वर्षाें से छठ करती हैं.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...