रांची : झारखंड विस स्थापना दिवस- झारखंड विधानसभा के 22वें स्थापना दिवस समारोह के
अवसर पर देश की रक्षा और नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया.
शहीद कुलदीप उरांव, शहीद आरक्षी ठाकुर हेम्ब्रम, शहीद आरक्षी शंकर नायक,
शहीद संदीप सिंह समेत अन्य शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया.
मेजर कुमार अंकुर (बिहार रेजिमेंट) को सम्मानित किया गया.
फिलिक्स पैट्रिक पिंटू (वायु सेना) के माता-पिता को सम्मानित किया गया.
मेजर कर्नल आदित्य सिंह को सम्मानित किया गया.

झारखंड की खिलाड़ियों को सम्मान
झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे एवं फुटबॉल खिलाड़ी अष्टम उरांव को सम्मानित किया गया. फुटबॉल खिलाड़ी अनीता कुमारी को सम्मानित किया गया. सुधा अंकिता तिर्की को भी सम्मानित किया गया.

झारखंड के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मान
विधानसभा स्थापना दिवस पर झारखंड के मैट्रिक व इंटर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. तान्या शाह, निशु कुमारी समेत कई टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.
झारखंड विस स्थापना दिवस: तीन दिनों तक चलेगा जश्न
बता दें कि तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन यानी 22 नवंबर को स्थापना दिवस के साथ-साथ उत्कृष्ट विधायक और कर्मियों को सम्मानित किया गया. वहीं दूसरे दिन 23 नवंबर को सांस्कृतिक समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. 23 नवंबर को डॉ कुमार विश्वास का काव्य पाठ इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगा. इसके अलावा इस दिन राज्य के स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी प्रस्तुति दी जायेगी. इसके अलावा विधानसभा द्वारा केंद्र व राज्य संबंध पर इसी दिन राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है. देशभर के विधिक व संसदीय विशेषज्ञ नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च, पीआरएस द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे. देशभर के विशेषज्ञ इसमें 10 अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे.
झारखंड विस स्थापना दिवस: 24 नवंबर को छात्र सांसद
वहीं कार्यक्रम के तीसरे दिन 24 नवंबर को छात्र सांसद आयोजित किया जा रहा है. बता दें कि रांची के धुर्वा में स्थित झारखंड का नया विधानसभा भवन कुल 39 एकड़ में फैला हुआ है. 12 जून 2015 में इस विधानसभा का शिलान्यास हुआ था. तीन मंजिली इस विधानसभा के निर्माण में कुल 465 करोड़ की लागत आयी है. 2019 में यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था.
Read More :
- MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेज को 50-50 MBBS सीटों की मंजूरी
- Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल Mutation की जांच, ACB ने खंगाले पुराने रिकॉर्ड
- JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश, CID ने दिल्ली-लखनऊ में शुरू की छापेमारी

















