Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

चाय काफी से लेकर गार्बेज कलेक्शन तक पीएम मोदी को मन की बात की दिलचल्प और खास बातें …..

चाय काफी से लेकर गार्बेज कलेक्शन तक पीएम मोदी को मन की बात की दिलचल्प और खास बातें ..... पीएम मोदी मन की बात : पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के बहाने आज देशवासियों को फिर संबोधित किया । पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिले तो सभी लोग छठ उत्सव में एक बार जरूर भाग लें। छठ महापर्व भारत की एकता का सबसे बड़ा और सुंदर उदाहरण है। सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण हैं छठ महापर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज...

रांची-लोहरदगा हाईवे पर चलती बस में अचानक लगी आग, 40 से अधिक यात्री बाल-बाला बचे

Ranchi: राजधानी के निकट शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रुक गई। जानकारी के अनुसार मांडर-बाजारटांड़ के पास हाईवे पर यात्रा कर रही एक यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह बस रांची से निकल कर चतरा की ओर जा रही थी। यात्रा के समय इसमें लगभग 40 यात्री मौजूद थे। यात्रियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसाः पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में अचानक आग लगने के बाद चालक और अन्य यात्रियों की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। यात्रियों ने तुरंत बस को छोड़ दिया और सुरक्षित स्थान पर चले गए।...

छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा

छठ पर्व की तैयारियां और यादों में स्वर कोकिला शारदा सिन्हा पटना : बिहार चुनाव के बीच छठ की तैयारियों में मस्त है बिहारवासी। हर तरफ माहौल भक्तिमय बना है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर प्रवासियों की लौटती भीड़ दिख रही है। वहीं बाजार भी छठ की तैयारियों को लेकर सज चुका है। ऐसे में दूर कहीं बजती छठ गीतों से सहज ही स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की याद ताजा हो जाती है।शारदा सिन्हा के गीतों से छठ की पहचान जी हॉं, छठ हो और शारदा सिन्हा की चर्चा ना हो यह तो बेईमानी होगी। यूँ कहें कि शारदा सिन्हा...

Nalanda में जुआ की लत और कर्ज से परेशान दंपत्ति ने की खुदकुशी

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

NALANDA

नालंदा: नालंदा में पति पत्नी का घर से 4 किलोमीटर दूर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला चण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी बीघा गांव का है। मृतकों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के उगन वीघा निवासी अरविंद कुमार के पुत्र शिशुपाल कुमार एवं शिशुपाल कुमार की पत्नी अंशु कुमारी के रूप में की गई। शनिवार की शाम अंशु कुमारी का शव जागो बीघा के बटिया खंधा के समीप से बरामद किया गया था। वहीं रविवार की सुबह आधा किलोमीटर दूर मोहना पर खंधा के समीप से युवक का शव बरामद किया गया है।

मृतिका के भाई अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों पटना जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार की शाम उन्हें अपनी बहन के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पहले उसे लगा कि बहन की हत्या कर दी गई, फिर सुबह बहनोई का भी शव बरामद हुआ है। उसका बहनोई मोबाइल पर जुआ खेलता था। मायके वालों ने बताया कि एक साल पूर्व दोनों का कोर्ट मैरिज हुआ था। अंशु 4 महीने की गर्भवती भी थी। जुए की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। जिसके कारण वह ज्यादा समय मायके में ही रहती थी।

अंशु की मां ने बताया कि उनके दामाद को जुए का लत था। वह करीब आठ लाख रुपए के कर्ज में डूबा हुआ था। उन लोगों ने भी बंधन बैंक और गांव से सूद पर पैसे लेकर 1 लाख रुपए दामाद को दिया था। उनका दामाद पटना में रहकर गाड़ी चलाता था। इन्हीं सब कारणों की वजह से पिछले 2 महीने से उनकी बेटी अंशु कुमारी मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को थाना में समझौता हुआ था, इसके बाद उनका दामाद बेटी को लेकर पटना के लिए निकला था। रास्ते मे ही जहर खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

वहीं इस मामलें में चण्डी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मुंह से हल्का झाग भी निकल रहा था। युवक के भाई ने बताया कि वह जुए में 8 लाख रुपया हार गया था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में रह रहा था। ग्रामीणों को शनिवार की शाम महिला के शव पर नजर पड़ी थी। घंटों बाद शव की पहचान हुई इसके उपरांत रविवार की सुबह युवक के शव को देखा गया। फ़िलहाल पुलिस दोनों ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पटना में NDA Workers ने आतिशबाजी और ढोल नगारा बजा कर किया ख़ुशी का प्रदर्शन

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

NALANDA Nalanda Nalanda Nalanda

NALANDA

Related Posts

नीतीश में गृह जिले में गरजे शाह, कहा- आपने 20 साल...

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव के सिलसिले से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खगड़िया और मुंगेर के बाद सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले...

नालंदा से श्रवण कुमार,राजगीर से कौशल किशोर और हिलसा से जेडीयू...

नालंदा से श्रवण कुमार,राजगीर से कौशल किशोर और हिलसा से जेडीयू के प्रेम मुखिया ने भरा पर्चा नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच...

एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर सुनील के समर्थन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने...

एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर सुनील के समर्थन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की चुनावी सभा,पक्ष में की वोट की अपील बिहारशरीफ : बिहार विधानसभा चुनाव में...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel