मधेपुरा : मधेपुरा में चोरी कि घटना आम बात हो गई है। चोरों ने चोरी कि घटना को कब ओर कहां अंजाम देंगे यह कहना मुश्किल है। एसे में मधेपुरा जिले के आमलोग अपने घरों को छोड़कर कहीं जाने से डरते हैं। आम लोगों का प्रशासन पर से विश्वास ही उठ गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा अच्छे से गस्ती नहीं होने के कारण चोरों का होंसला बुलंद रहते हैं जिस वजह से जिले में लगातार चोरी होती रहती है। आज दिन मधेपुरा में बेखौफ चोरों का तांडव लगातार जारी है।
आपको बता दें कि रविवार की देर रात हथियार से लैस चोरों ने मधेपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र भदोल पंचायत के बुधमा चौक पर कई दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने खाद व्यवसायी ब्रजेश कुमार की दुकान से लगभग तीन लाख रुपए एवं कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद परवेज आलम की दुकान से एक लाख के समान और नकद रुपए, मो. रुस्तम के मोटर साइकिल रिपेयरिंग एवं पार्ट्स की दुकान सहित बोरा व्यवसायी कलानंद दास की दुकान में चोर ने चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित खाद व्यवसायी ब्रजेश कुमार ने बताया कि रात वो अपने दुकान में ही सोये हुए थे कि करीब एक बजे के आस पास चार से पांच चोरों ने उनके दुकान के शटर का ताला तोड़कर उनके दुकान में घुसे और दुकान में लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद चार मोटर, खाद बीज की बोरियां, लैपटॉप और सीसीटीवी का डीवीआर आदि लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोर हथियार से लैस थे। चोरों ने बगल के एक चाय दुकानदार पर गोली भी चलाई है लेकिन संजोग से गोली दुकान की शटर में लग गई।
उन्होंने बताया कि हो हल्ला मचाने पर लोग जमा होते देख चोर हथियार लहराते हुए मधेपुरा की दिशा में भाग निकले। इधर, घटना की सूचना मिलते ही भर्राही ओपी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। भर्राही ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने घटना के संबंध में कहा कि जानकारी मिली है संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में गस्ती को बढ़ाया जाए और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है।
रमण कुमार की रिपोर्ट




