गोपालगंज: गोपालगंज में युवती के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुचायकोट थाना निवासी सीपिया टोला निवासी गुड्डू यादव के रूप में की गई। आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले में एसडीपीओ ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग में शक के कारण युवती की हत्या की गई।
उन्होंने बताया कि युवती की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी की गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि उसका मृतिका के साथ प्रेम प्रसंग था और उसे शक था कि युवती किसी अन्य लड़के के साथ बात करती है। इसी वजह से उसने हत्या के एक दिन पहले युवती को मिलने बुलाया और उसके साथ पहले दुष्कर्म किया फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
विदेश भेजने के नाम पर नेपाली नागरिकों से लाखों की ठगी, फिर
GOPALGANJ GOPALGANJ
GOPALGANJ GOPALGANJ
Highlights


