सनातन संस्कृति और साधना: Guinness Book of World Records में नाम दर्ज कराने के लिए निर्जला उपवास पर बैठा एक संत

Guinness Book of World Records

पटना: इंसान के जिंदा रहने के लिए सबसे आवश्यक है सांस लेने के लिए ऑक्सीजन, पीने के लिए पानी और खाने के लिए आहार। कहा जाता है कि ये तीन चीजें अगर इंसान को नहीं मिले तो इंसान जीवित नहीं रह पायेगा लेकिन एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें एक बाबा ने इस कथन को गलत साबित कर दिया है। यह बाबा हैं नेपाल के ललितपुर निवासी राजेंद्र रेगमी उर्फ़ निराहार बाबा।

बाबा कहते हैं कि वे पिछले 16 महीनों से निराहार हैं और वे कई दिनों तक बिना पानी पिए भी आसानी से जिंदा रह सकते हैं। बाबा ने बताया कि उनके शरीर में कुछ तो दैवीय प्रभाव है जिसकी वजह से वह बिना पानी और भोजन के कई दिनों तक जिंदा रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके शरीर पर किसी भी चीज का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। ये बाबा अभी राजधानी पटना के कंकड़बाग में स्थित अखिल भारतीय अपराध विरोधी के कार्यालय में पिछले सात दिनों से बिना पानी के हैं।

 

1 21 22Scope News

बाबा राजेंद्र रेगमी ऑस्ट्रिया के एंड्रीयास मिट्टावेज के 18 दिनों तक बिना पानी के रहने का रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रण लिया है। बाबा ने कहा कि एंड्रीयास मिट्टावेज की बगैर पानी के रहने के कारण मौत हो गई थी लेकिन मैं दावा करता हूं कि मुझे कुछ नहीं होगा। वे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बैठे हैं और एक बूंद भी पानी नहीं पी रहे हैं बावजूद इसके उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्क्त महसूस नहीं हो रही है।

बाबा के बारे में
बाबा राजेंद्र रेगमी उर्फ़ निराहार बाबा नेपाल के ललितपुर के रहने वाले हैं। वे कहते हैं कि बचपन से ही उनके अंदर इस तरह का बदलाव होने लगा था। वे बचपन में भी कई बार कई दिनों तक बगैर खाना खाये और बगैर पानी पिए रह जाते थे। उन्होंने अपना काफी इलाज भी करवाया लेकिन उनके शरीर पर दवाओं का कोई असर नहीं हुआ।

वे नेपाल सरकार में स्वास्थ्य विभाग में अकाउंटेंट अफसर के पद पर कार्यरत थे और इस दौरान वे कई बार बगैर खाना खाये रह चुके थे। कई बार वे कई दिनों तक बिना पानी के भी रहे थे। फिर वे हिमालय में चले गए और वहां भी उन्होंने अपने अंदर के इस आश्चर्यजनक गुण की साधना की और उन्होंने पाया कि अगर वे कई दिनों तक बगैर खाये पिए रहते हैं तो भी उनके शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

बाबा का दावा
बाबा कहते हैं कि ऑस्ट्रिया के एंड्रीयास 18 दिनों तक बिना खाना पानी के रहा और अंत में उसकी मौत हो गई थी लेकिन बाबा चाहे जितने दिन भी बगैर खाना पानी के रहें उन्हें कुछ नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें चाहे जितने दिन भी निगरानी में रखा जाए वे रह सकते हैं और उनके शरीर पानी की कमी से कुछ भी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके शरीर पर शोध किया जाए और इन बातों को विश्व शांति के लिए प्रयोग किया जाए।

 

7 22Scope News

मेडिकल की टीम भी है अचंभित
बाबा राजेंद्र रेगमी पिछले सात दिनों से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं और वे अपने जगह से हिल भी नहीं रहे हैं। उनका निर्जला उपवास का आज सातवां दिन है और तीन दिनों से बिहार सरकार की मेडिकल टीम भी उनका चेकअप कर रही है। मेडिकल टीम ने बताया कि उन्होंने बाबा राजेंद्र रेगमी का हर जांच किया है और उनका ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल समेत हर चीज सही सलामत है। उन्होंने बाबा राजेंद्र रेगमी के शरीर में कोई प्रतिकूल असर नहीं पाया है।

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को दिया गया बुलावा
बाबा ने बताया कि वे बगैर पानी के 18 दिनों के जिंदा रहने के सबसे लंबे वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बैठे हैं और इसके लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी सूचित कर दिया गया है। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जब भी सूचना दे कर आएगी और जितने दिन का भी टार्गेट रखेगी उतने दिन मैं बिना भोजन पानी के रहने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में रह कर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मेरा नाम शामिल होता है तो यह बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Indigo के मैनेजर हत्याकांड के आरोपी हुए कोर्ट से बरी, ये है कारण…

Guinness Book of World Records Guinness Book of World Records Guinness Book of World Records Guinness Book of World Records Guinness Book of World Records Guinness Book of World Records Guinness Book of World Records

Guinness Book of World Records

Saffrn

Trending News

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...

Treasury Scam: 28 करोड़ घोटाले में बड़ा खुलासा, 17 साल नौकरी...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा। शंभु कुमार समेत आरोपियों ने जानबूझकर ट्रेनिंग नहीं ली ताकि अकाउंट सेक्शन में पकड़ बनाए रख सकें।Treasury Scam...

Bihar Politics Update: नीतीश कुमार की आखिरी Cabinet बैठक 14 अप्रैल...

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक। भाजपा पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री...

Railway Chaos: सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़ से रांची स्टेशन...

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का...

Heat Alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम खत्म होते ही बढ़ी...

 बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के खत्म होते ही झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान तेजी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img