Breaking: भ्रष्टाचार के मामले में AAP विधायक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

381
AAP
भ्रष्टाचार के मामले में AAP विधायक गिरफ्तार
Advertisment

Desk. खबर सियासत से है। भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने AAP विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Advertisment

भ्रष्टाचार के मामले में AAP विधायक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर स्थित विधायक के घर पर छापा मारा था। तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से आम लोगों को ठगने का भी गंभीर आरोप लगा है।

विधायक की गिरफ्तारी पर पार्टी की प्रतिक्रिया

वहीं विधायक की गिरफ्तारी पर AAP ने भी अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने अपने अधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ AAP सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। अपने ही विधायक पर सख्त एक्शन लिया गया। पार्टी के ही विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ मिली शिकायत पर विजिलेंस ने रेड की।

‘भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

पोस्ट में पार्टी ने आगे कहा है कि जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर आम लोगों को झूठे नोटिस भेजे जाते थे और फिर उन्हें दबाने के बदले भारी रिश्वत ली जाती थी। पोस्ट में कहा गया है कि सीएम भगवंत मान का दो-टूक संदेश है, “भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो, अपना हो या विपक्ष का, बख्शा नहीं जाएगा!”

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates