अधीर ने सुधार ली अपनी गलती, राष्ट्रपति मुर्मू से मांगी लिखित माफी

नई दिल्ली : अधीर ने सुधार ली अपनी गलती- राष्ट्रपति को लेकर

अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर चौतरफा आलोचना के शिकार हुए

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति से लिखित माफी मांग ली है.

उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है.

इसे लेकर उन्होंने शनिवार यानी आज राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा है.

राष्ट्रपति से लिखित माफी : जानिये पत्र में क्या लिखा

शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने

अपने उस बयान के लिए माफी मांग ली है जिसमें उन्होंने ‘राष्ट्रपति’ के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग किया था. राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि ’आपको भरोसा दिलाता हूं कि जुबान फिसलने के कारण यह हुआ. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और आपसे आग्रह करता हूं कि आप इसे स्वीकार करें.’

संसद में हुआ था जोरदार प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि टीवी पर पत्रकार के पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को लेकर यह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने संसद में अधीर रंजन चौधरी को सदन में जबर्दस्त ढंग से घेरा. भाजपा ने कांग्रेस और उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी को आदिवासी, महिला और गरीब विरोधी करार दिया. इसे लेकर ही सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी में भी तीखी तकरार हुई. इस मुद्दे पर संसद की कार्यवाही तक बाधित रही.

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में मामला दर्ज

जबकि अधीर रंजन चौधरी का कहना था कि जुबान फिसलने की वजह से उनसे यह गलती हो गई है, जिसके लिए वे राष्ट्रपति से माफी मांगेंगे लेकिन पाखंडियों से नहीं. चौधरी के खिलाफ मध्य प्रदेश के डिंडोरी में मामला दर्ज कराया गया है.

अधीर ने राष्ट्रपति से लिखित माफी मांग कर सुधार ली अपनी गलती

Saffrn

Trending News

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img