चुनावी रंजिश में हार के बाद उमीदवार के समर्थक ने किशोरी के फोड़ा सिर, मामला दर्ज

गया : इमामगंज में आठवें चरण का चुनाव के परिणाम आने के बाद कई जगह पर प्रत्यासी समर्थकों से हुई झड़प का मामला सामने आया. वहीं सोमवार को इमामगंज के सिद्धपुर पंचायत के कसियाडीह भौंर की सोनम कुमारी पिता सीताराम यादव ने अपने पड़ोसी अमित कुमार पर चुनावी रंजिश में छेड़ने और पीटने के साथ-साथ सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने मामले को लेकर इमामगंज थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित15 वर्षीय किशोरी सोनम कुमारी ने बताया के अमित कुमार ने सर फोड़ दिया, तीन टांके लगे हैं. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया के आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की तहक़ीक़त कर आगे की करवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : राममूर्ती पाठक

समलैंगिक रिश्ते का दुखद अंत, पढ़िये क्या है पूरा मामला

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img