विवाद के बाद सनकी पति ने पत्नी और बच्चों पर एसिड फेंका

सहरसा : परिवार पर एसिड अटैक – सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है.

जहां पति ने बुधवार को देर रात अपनी पत्नी और बच्चे पर एसिड अटैक कर दिया.

घटना में पत्नी और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए है. एक बच्ची का नाम ऋचा कुमारी

उम्र 10 वर्ष और दूसरी बच्ची का नाम अंशु कुमारी उम्र 4 वर्ष है.

घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नं0-27 अनपुरना मंदिर के समीप की है.

saharsa2 22Scope News

परिवार पर एसिड अटैक –

घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया है.

जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में परिजन की माने तो

देर रात पति पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था.

इसी दौरान पति रवि पोद्दार ने पत्नी ममता देवी और मासूम 3 बच्चों

पर एसिड फेंक कर घायल कर दिया.

घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया है.

saharsa3 22Scope News

सदर थाना के एएसआई धनबिहारी मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी में मामूली विवाद हुआ था.

जिसमें पति रवि पौद्दार देर रात सोये अवस्था में पत्नी ममता देवी और अपनी दो बेटी

पर एसिड अटैक कर फरार हो गया है. जिसमें ममता देवी सहित दो बच्ची जख्मी है.

वहीं यह भी कहा कि आरोपी का मोबाईल अभी स्विचऑफ बता रहा है.

आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

saharsa1 22Scope News

रिपोर्ट : राजीव झा

पति-पत्नी की विवाद में 13 माह के बेटे की चढ़ी बलि, कलयुगी पिता ने बेटे को नदी में फेंका

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img