अक्षरा की अदाएं ने मचाई बवाल, फैन्स हुए बेकाबू, पुलिस ने चटकाई लाठी, जमकर हुई रोड़ेबाजी

औरंगाबाद : औरंगाबाद के दाउदनगर में बुधवार की रात भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर हमला हुआ। हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने ही किया है। हमले में अक्षरा बाल-बाल बची है। वहीं बचाव में आए पुलिसकर्मी घायल हुआ है। मामला तब भड़की जब अक्षरा सिंह दाउदनगर में एक शो-रूम का उद्घाटन करने बुधवार को दोपहर में आने वाली थी। कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह दोपहर की जगह शाम में दाउदगर पहुंची। जिसके कारण अक्षरा के फैंस लेट आने से नाराज थे। लेकिन वह अपने फैन्स को मनाने के लिए कई तरह की अदाएं परोसी जिससे फैन्स उत्साहित हो गए। इसके बाद अक्षरा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

इस दौरान भीड़ काफी बढ़ जाने से धक्का मुक्की होने लगी। भीड़ एक तरह से बेकाबू और अनियंत्रित सी हो गई। जिसे काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। जिसके दौरान कुछ फैंस चोटिल हो गए। फिर क्या था बिलविलाये फैंस ने रोड़ेबाजी शुरु कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा सिंह को सुरक्षित बचा लिया, जिससे उन्हें चोट नहीं लग सकी। वहीं अक्षरा को बचाने के दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। एक पुलिसकर्मी का सर फट गया। घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। जिसे पुलिस ने बलपूर्वक संभाल लिया। घटना के बाद अक्षरा सिंह दाउदनगर से सुरक्षित वापस पटना के लिए रवाना हो गई।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img