पटना: बिहार में भीषण ठंड को देखते हुए राजधानी पटना में जिलाधिकारी ने कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्रों का पठन पाठन पर रोक लगा दी गई थी। डीएम ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 18 जनवरी तक के लिए कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्रों के पठन पाठन पर रोक लगा दी थी। अब सोमवार से विद्यालय खुल रहा है।
सोमवार से विद्यालय खुलने को लेकर पटना के जिलाधिकारी सभी विद्यालयों के संचालन के लिए समय निर्धारित किया है। अब पटना जिला के सभी विद्यालय में सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक पठन पाठन कार्य किया जायेगा। विद्यालयों में पठन पाठन का नया समय सारिणी 20 जनवरी से 25 जनवरी तक लागू रहेगा। 25 जनवरी के बाद मौसम के अनुसार निर्णय लिया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- ‘Hello, 20 करोड़ दो नहीं तो….’, तेजस्वी के करीबी राज्यसभा सांसद को आया फोन और…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Patna
Patna
Highlights







