स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप में तीनों आरोपी जेल में…..

दुमकाः दुमका में हुए स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में 4 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें-आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संकेत !

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की हो चुकी है पुष्टि

इस मामले पर दुमका एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच कराई गई थे जिसमें डॉक्टरों के द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की भी पहचान की जा चुकी है।

थाने में हो चुका है केस दर्ज

इस मामले में हंसडीहा थाने में केस भी दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान पर इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वे और उसका पति रास्ता किनारे टेंट लगाकर रुके हुए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए। फिर धीरे-धीरे वहां सात लोग जमा हो गए।

ये भी पढ़ें-गजब! पशु शेड के पैसे से खरीद ली स्कॉर्पियो और फिर…..

सात लोगों ने पहले उनके पति के हाथ बांध दिये और फिर हमारे साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद सातों युवकों ने बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने मेरे पति और मेरे साथ मारपीट भी की। दुष्कर्म करने वाले सातों युवक नशे में थे।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img