रांची: गर्मी में पावर की समस्या ना हो इसके लिए 15 दिनों के अदंर सभी ट्रांसफॅार्मर दुरूस्त कर लिया जायेगा. जेबीवीएनएल ने गर्मी में बीना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति हो इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है।
जेबीवीएनएल के जीएम पीके श्रीवास्तव ने शनिवार को अभियंताओं के साथ बैठक की और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने की तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि वैसे ट्रांसफॉर्मरों को चिह्नित करें, लोड के कारण जिनका बार-बार फ्यूज उड़ता है। चिह्नित करने के बाद ऐसे ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए।
साथ ही, वैसे मुहल्लों को भी चिह्नित करें, जहां से अक्सर लो वोल्टेज की शिकायत आती है। ऐसे मुहल्लों में अगर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की जरूरत हो तो वहां नया ट्रांसफॉर्मर लगाएं।
शहर के ट्रांसफॉर्मरों की सूक्ष्म जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि प्रत्येक बिजली सब स्टेशन का एमआरटी टीम के साथ जांच करा ली जाए।
अगर, पावर ट्रांसफॉर्मर में तेल डालने की जरूरत हो तो गर्मी से पहले तेल डलवा लें। दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए 15 दिनों समय दिया गया है।




