बीसीसीएल कुसुंडा में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का आरोप

ट्रांसपोर्टिंग की आड़ में रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पे हो रहा है कोयला चोरी

BAGHMARA: बीसीसीएल कुसुंडा एरिया 06 के अंतर्गत न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी में संचालित मेसर्स हिन्दुस्तान ट्रेड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर कोयला चोरी का आरोप लगाया गया है. जनता मजदूर संघ अलकुसा कोलियरी शाखा के सचिव गोलू रवानी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले एक वर्ष से नियम के विरुद्ध कोयला की ढुलाई की जा रही है.

bcci 1 22Scope News


बीसीसीएल कुसुंडा – सीआईएसएफ और कंपनी प्रबंधक पर सांठगांठ का लगाया आरोप

bcci 3 22Scope News


सचिव गोलू रवानी ने कहा कि कम्पनी प्रबंधक स्थानीय रंगदारों से सांठगांठ कर रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर कोयला ट्रान्सपोटिंग की आड़ में कोयला तस्करी करा रही है. इसमें कई अधिकारी भी सम्मिलित हैं. उन्होंने सीआईएसएफ पर भी कोयला चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया है.

बीसीसीएल कुसुंडा – साइकिल से कोयला ढुलाई करने वालों को किया जाता है परेशान

वहीं साइकिल और स्कूटर से कोयला ढुलाई करने वालों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से वैध काम को भी अवैध तरीके से कराया जाता है. वहीं साइकिल और स्कूटर से कोयला ढुलाई करने वालों को परेशान किया जाता है. वहीं कंपनी के मजदूरों को समय पर मजदूरी भी नहीं दी जाती है. उन्होंने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और बीसीसीएल प्रबधक से कार्रवाई करने की मांग की है. कहा है कि ट्रांसपोट्रिंग कंपनी प्रबंधक के अवैध कारनामो से बीसीसीएल कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है इसपर अविलंब रोक लगाने की मांग की है.

‘मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन’

सचिव ने बताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने की सूरत में

मजदूरों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही

चक्का जाम भी किया जाएगा. अगर अविलंब कोयला चोरी

के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती है और मजदूरों को

परेशान करना बंद नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img