अमेरिका को भाया यूपी में बन रहा वेब्ले-455 रिवॉल्वर, 10 हजार रिवॉल्वों का दिया ऑर्डर

डिजीटल डेस्क: अमेरिका को भाया यूपी में बन रहा वेब्ले-455 रिवॉल्वर, 10 हजार रिवॉल्वों का दिया ऑर्डर। यूपी का जलवा सीएम योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में देश में नहीं विदेशों में दिखने लगा है।

नई खबर यूपी में बनने वाले रिवॉल्वर को लेकर है। यहां बन रहे वेब्ले-455 रिवॉल्वर अमेरिका को ऐसा भाया है कि उसने एकमुश्त 10 हजार वेब्ले-455 रिवॉल्वरों का सीधे ऑर्डर ही दे दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी संग सीएम योगी आदित्यनाथ की मेहनत रंग लाई…

यूपी में बन रहे इस रिवॉल्वर का अपना गौरवान्वित इतिहास है। इंग्लैंड में वर्ष 1887 में बनने वाले इस ‘वेब्ले-455’ रिवॉल्वर ने 37 साल तक कई देशों में राज किया था।

ब्रिटिश सेवा की इस रिवॉल्वर का इस्तेमाल विश्व युद्ध में भी हुआ था। करीब 100 साल पहले ब्रिटेन में बनने वाली इस रिवॉल्वर को बंद कर दिया गया था।

यूपी इन्वेस्टर्स मीट के अंतर्गत हरदोई के संडीला में वर्ल्ड क्लास आर्म्स फैक्ट्री वेब्ले स्कॉट इंडिया पीएम नरेंद्र मोदी संग सीएम योगी आदित्यनाथ की एक नई पहल है।

यह फैक्ट्री रिवॉल्वर समेत कई हथियार डिफेंस के लिए बना रही है। हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह बताते हैं कि यह भारत के विकास के लिए उठाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ की विशेष पहल है।

डीएम एमी सिंह ने कहा कि देसी आर्म्स फैक्ट्री बने रिवॉल्वर की मांग विदेश में भी होना काफी अहम है। यह न केवल हरदोई और यूपी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

सन 1902 में निर्मित वेब्ले-455 रिवॉल्वर की फाइल फोटो
सन 1902 में निर्मित वेब्ले-455 रिवॉल्वर की फाइल फोटो

जानिए यूपी में बन रहे वेब्ले-455 रिवॉल्वर का गौरवशाली इतिहास…

यूपी की राजधानी लखनऊ से बरेली जाने के रास्ते में शाहजहांपुर से पहले पड़ने वाले हरदोई जिला में एक अहम पड़ाव है संडीला। यह संडीला अपने लड्डू के लिए प्रसिद्ध है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर इसी संडीला में शुरू हुए नए आर्म्स फैक्ट्री वेब्ले स्कॉट इंडिया में रिवॉल्वर का तेजी से उत्पादन शुरू हो चुका है।

इसकी सप्लाई देश के विभिन्न प्रदेशों में की जा रही है। वेब्ले-455 रिवॉल्वर नाम से लाइसेंसी आर्म्स मार्केट उपलब्ध इस बेहतरीन रिवॉल्वर को डिफेंस में भी भेजा जा रहा है। कम वजन की बेहतरीन मारक क्षमता वाली इस रिवॉल्वर का अपना इतिहास है।

इसकी बैरल काफी बेहतरीन है और करीब 50 मीटर तक इसकी मारक क्षमता है। लगभग एक किलो इसका वजन है और यह बेहतरीन सर्विस रिवॉल्वर है।

ब्रिटिश सेवा की इस रिवॉल्वर का इस्तेमाल विश्व युद्ध में भी हुआ था। बाद में भारत-चीन युद्ध में भी इसका इस्तेमाल हुआ था।

वेब्ले स्कॉट इंडिया के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, अमेरिका से मिले ऑर्डर के सापेक्ष यहां निर्मित रिवॉल्वर की खेप जल्द ही अमेरिका भेज दी जाएगी। इसी के साथ विदेशों में रिवॉल्वर सप्लाई करने में उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img