गोपालगंज में लूट के आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़, एक अपराधी घायल

गोपालगंज: गोपालगंज में पुलिस और आभूषण लूटकांड में शामिल अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की इस घटना में सारण के कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा को गोली लगी है। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मांझा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास की है। घायल अपराधी सारण के जनता बाजार निवासी कृष्णा सिंह का 22 वर्षीय पुत्र है, जिसपर कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज है।

पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि जलालपुर गांव में ईंट भट्ठा के पास कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। गुप्त सूचना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेराबंदी पर अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लग गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और मौके पर ही वह गिरकर गया। वहीं, विकास सिंह कुशवाहा के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और दो खोखा के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा बाजार में बीते छह अगस्त को हुए आभूषण दुकान में लूट कांड में विकास सिंह कुशवाहा शामिल था। इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर पुलिस की एसआईटी और एसटीएफ छापेमारी कर रही है। बता दे कि गोपालगंज में अपराधियों के एनकाउंटर की ये पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी सारण के कुख्यात अजय नट के अलावा कई अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ हो चुकी है। गोपालगंज पुलिस की लगातार इनकाउंटर की कार्रवाई से अपराधियों में दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने कहा हर घटना पर लेते हैं एक्शन, ‘विधानमंडल सत्र के दौरान विपक्ष के विधायकों ने…

Gopalganj से एस के श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी...

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का...

मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 4 की मौत, 6 लोगों की...

मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी जिले से सामने आई है जहां जहरीली शराब के सेवन से अबतक चार लोगों की मौत...

Jharkhand में हाथियों का आतंक जारी, रामगढ़ में तीन मजदूरों को...

Ramgarh: Jharkhand में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों का हमला राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाथियों के गुस्से...

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...

Khunti Tragedy : तोरपा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों...

खूंटी के तोरपा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम।Khunti Tragedy...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img