नेशनल हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप : गया के अंकित ने जीता गोल्ड मेडल

गया : बेंगलुरु में आयोजित नेशनल हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप में बिहार के गया जिले के रहने वाले एक घुड़सवार ने गोल्ड मेडल लाकर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। जी हां, गया जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले अंकित यादव ने यह कारनामा किया है और देशभर से आए लगभग 100 घुड़सवारों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

अंकित कुमार गया के अति नक्सल सुदूरवर्ती क्षेत्र से आते हैं और वहां से निकलकर घुडसवारी में एक अलग पहचान बनाना काफी मुश्किल भरा रहा है। बचपन से ही अंकित को घुड़सवारी का शौक था लेकिन गया तथा आसपास के जिलों में कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं होने के कारण वह छोटी उम्र में ही रांची चले गए और वहीं से पढ़ाई लिखाई करने के साथ घुडसवारी सीख रहे थे।

बता दें कि अगस्त महीने में ही इनका नेशनल के लिए चयन हुआ था और अभी बेंगलुरु में आयोजित नेशनल हॉर्स राइडिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाकर पूरे राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। अंकित के पिता मुखदेव यादव एवं माता दोनों सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। दोनों अपने बेटे इस मुकाम तक पहुंचने से बहुत खुश है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद गया एयरपोर्ट पर इनका आगमन हुआ और जिले भर के सैकड़ों लोग उनके स्वागत के लिए खड़े थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img