पटना : पटना नगर निगम की पार्षद सुचित्रा सिंह के पति और भाजपा नेता नीलेश मुखिया को अपराधियों ने पिछले 31 अगस्त को ही गोलियों से छलनी कर दिया था। इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा नामजद अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह हाल तब है जब शूटर्स की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी सामने आ चुकी है।
आपको बता दें कि निगम पार्षद सुचित्रा सिंह ने पटना पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। सुचित्रा सिंह ने कहा है कि पटना पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और मेरे पति की हत्या की साजिश रचने वाले अभियुक्त कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। सुचित्रा सिंह ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर दो दिनों के अंदर अभी तो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतर जाएंगी।
चंदन तिवारी की रिपोर्ट







