BJP का हेमंत पर बड़ा आरोप, CM के विभाग में 100 करोड़ का घोटाला

RANCHI : 100 करोड़ का घोटाला – BJP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक और बड़ा आरोप लगाया है.

पार्टी के प्रदश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट

में मुख्यमंत्री के विभाग में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है.

ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार ने सिरमटोली से मेकॉन तक

फ्लाईओवर का कार्य तय रेट से 25 प्रतिशत अधिक दर पर कंपनी को दिया है. उन्होने कहा कि दूसरी तरफ रातू रोड में जिस फोरलेन का जो निर्माण हो रहा है वो सिड्यूल रेट से भी 18 प्रतिशत कम दर पर है. ये निर्माण कार्य केंद्र सरकार की ओर से कराया जा रहा है. इससे पहले भी बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनमें से एक आरोप राज्य में हो रहे अवैध खनन में मुख्यमंत्री की संलिप्तता का भी है. इस मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने हेमंत सोरेन को समन भेजा है. उन्हे 17 नवंबर को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.

दीपक प्रकाश ट्वीट 22Scope News

100 करोड़ का घोटाला – राजधानी रांची में गरमाई राजनीति

इसको लेकर रांची राजधानी में राजनीति भी गर्मायी हुई है. मौजूदा राजनैतिक हालात और आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए सत्ता पक्ष की ओर से कई बैठकें बुलाई गई है. शाम को 7 बजे यूपीए विधायक दल की बैठक है. इससे पहले जेएमएम विधायक दल और कांग्रेस विधायक दल की भी अलग-अलग बैठकें रखी गई है. इन बैठकों में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा. दोनों दलों के सभी विधायकों को रांची ही में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं. इस बीच 17 और 18 नवंबर को राज्य भर से जेएमएम कार्यकर्ताओं को रांची बुलाया गया है. पहले 16 और 17 नवंबर को ये महाजुटान होना था लेकिन बाद में कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया. राजनीति के कई जानकार इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शक्ति प्रदर्शन के रुप में भी देख रहे हैं.

अब 17-18 नवंबर को रांची में होगा झामुमो कार्यकर्ताओं का महाजुटान

हेमंत से पूछताछ के बाद अब UPA बनाएगी रणनीति

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...